Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeBlogघोड़ा तराई शराब दुकान में बड़ी सेंधमारी

घोड़ा तराई शराब दुकान में बड़ी सेंधमारी

कोड़ातराई शराब दुकान में बड़ी सेंध, 3.20 लाख पर चोरों का हाथ साफ

चौकीदार की मौजूदगी में वारदात, सी सी टीवी का डी वी आर ले जाकर सबूत किए गायब

रायगढ़/ जिले में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है।शहरी हो या ग्रामीण क्षेत्र अज्ञात चोर लगातार अपने कारनामों का डंका बजा रहे है।ऐसा ही एक मामला कोड़ातराई स्थित देशी शराब दुकान का सामने आया है।जहां अज्ञात चोरों द्वारा दुकान की कुंडी उखाड़ दिनभर बिक्री के बाद रखे गए 3 लाख 20 हजार रुपए पर हल्ला सहित हाथ साफ कर दिया गया।मामले की जानकारी मिलते ही जूटमिल पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का मुआयना किया।बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों द्वारा साबित मिटाने दुकान में लगे सी सी टीवी कैमरों के सी डी आर भी अपने साथ ले गए।बहरहाल पुलिस द्वारा संदिग्धों से पूछताछ कर आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सी सी टीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही है।

चौकीदार की मौजूदगी में हुईं चोरी

गौरतलब हो कि पूरा मामला कोड़ातराई पुसौर मार्ग स्थित देशी शराब दुकान का है।जहां अज्ञात चोरों द्वारा शनिवार रविवार की दरमियानी रात जमकर कोहराम मचाते हुए 3 लाख 20 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया गया।बताया जा रहा है कि दुकान की चाबी सुपरवाइजर और सेल्समैन की जिम्मेदारी में रहती है। जिनके द्वारा दिनभर बिक्री के बाद रकम दुकान के लाकर में रखा गया था।वही रात में दुकान को सुरक्षा के लिए सी सी टीवी के साथ ही चौकीदार की भी मौजूदगी रहती है।परन्तु आश्चर्य की बात है कि अज्ञात चोरों के देर रात कुंडी तोड़ने अथवा शोरगुल होने की स्थिति में भी चौकीदार को चोरी की भनक तक नहीं लगी।और अज्ञात चोरों द्वारा न केवल बड़े इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया
बल्कि वे अपने साथ दुकान में रखे प्रिंटर और स्वीप मशीन के साथ ही सी सी टीवी कैमरों की डी वी आर भी अपने साथ ले गए। वही जब सुबह चौकीदार की आँखें खुली तो उसने सुबह 9 बजे के लगभग मामले की जानकारी सुपरवाइजर और सेल्समैन को उपलब्ध कराई गई।जिनके द्वारा मामले की सूचना जूटमिल थाना में दी गई।

अज्ञात चोरों का खुला चैलेंज

जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदाते पुलिसिया सतर्कता पर सवालिया निशान खड़े कर रही है।कुछ समय पूर्व भी अज्ञात चोरों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज चंद मीटर के फासले पर मौजूद गांधी गंज स्थित दुकानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।जिसके बाद बीते दिनों बोईरदादर के मुख्य मार्ग पर मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए पुलिसिया रात्रि गश्त की पोल खोली गई थी।वही एक बार फिर सरकारी शराब के ठेके में चोरों द्वारा की गई घटना कार्यवाही के अभाव में लगातार उनके बढ़ते मनोबल को दर्शा रहा है।

वर्शन/ शनिवार रविवार की दरमियानी रात कोड़ातराई देशी शराब दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा 3 लाख 20 हजार रुपए के चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।जल्द ही अज्ञात चोरों की धरपकड़ कर ली जाएगी।

प्रशांत राव
जूटमिल थाना प्रभारी

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical