Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeBlogइस हफ्ते नहीं सजेगा साप्ताहिक इतवारी बाजार

इस हफ्ते नहीं सजेगा साप्ताहिक इतवारी बाजार

इस हफ्ते नहीं सजेगा साप्ताहिक इतवारी बाजार, चल रहा आक्सीजोन का कार्य,ठेकेदार को एक सप्ताह की दरकार, आजीविका को लेकर आशंकित

रायगढ़/ शहर में इतवारी बाजार के पसारा व्यवसायियों को आयुक्त के एक फरमान ने परेशानी में डाल दिया है।बताया जा रहा है कि निगमायुक्त द्वारा यह के व्यवसायियों को इस सप्ताह इतवारी बाजार में व्यवसाय न लगाने मौखिक आदेश दिया गया है।जिसके बाद इनमें हड़कंप मचा हुआ है।मामले की कलेक्टर से लिखित शिकायत की गई।साथ ही आयुक्त से मुलाकात कर व्यापारियों द्वारा रोजीरोटी का भी हवाला दिया गया।जिस पर आयुक्त द्वारा ऑक्मसीजोन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य निपटाने व्यापारियों से महज एक सप्ताह बाजार न लगाने अपील की गई।जिसके बाद यथावत बाजार लगाने आश्वस्त किया गया है।

आजीविका को लेकर आशंकित

गौरतलब हो कि शहर का एक मात्र साप्ताहिक मार्केट इतवारी बाजार के नाम से जाना जाता है।जहां वर्षों से न केवल शहर बल्कि ग्रामीण अंचलों से भी पसरा व्यवसाई यहां पहुंचकर अपनी रोजीरोटी का जुगाड करते है।परन्तु वर्तमान में यहां ऑक्सिजोन निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फ्लोरिंग कार्य को लेकर आयुक्त द्वारा प्रत्येक सप्ताह लगने वाले साप्ताहिक बाजार को एक सप्ताह स्थगित रखने व्यापारियों को मौखिक निर्देश दिया गया।जिसके बाद रोजीरोटी छीन जाने की आशंका से चिल्हर व्यवसाई कभी कलेक्ट्रेड तो कभी निगम दफ्तर के चक्कर काट रहे है।हालांकि निगमायुक्त द्वारा ऑक्सीजोन के महत्वपूर्ण कार्य आया होने पश्चात यथावत दुकान लगाने की बात तो कही गई है।बावजूद इसके व्यवसाई बाजार से बेदखली की आशंका से आशंकित नजर आ रहे है।व्यापारियों का कहना है कि पूर्व में जनप्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी, लेकिन अब बाजार बंद या दिन बदलने की स्थिति में लगभग 400 दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। साथ ही ग्राहकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

पहले भी हुआ है विरोध
इतवारी बाजार में आक्सीजोन निर्माण को लेकर पसरा व्यवसायियों का पहले भी विरोध देखने को मिला था।जहां जिला प्रशासन के आश्वासन उपरांत आख़िरकार अब आक्सीजोन का निर्माण कार्य पूर्णता की और तेजी से बढ़ रहा है।वही एक बार फिर आयुक्त द्वारा हरि मौखिक आदेश ने इनके माथे पर बल डाल दिया है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि इतवारी बाजार को बंद किया जाता है, तो कई व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे, जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहराएगा। इस स्थिति को देखते हुए व्यापारियों ने प्रशासन से सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए बाजार को यथावत रविवार के दिन ही संचालित रखने के आदेश जारी करने की मांग की है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical