Monday, October 13, 2025
Google search engine
HomeBlogसीएम साय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया...

सीएम साय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

सीएम साय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण
पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृ-छाया उपवन में रोपे पौधे


जनकर्म न्यूज
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस थाना परिसर पूंजीपथरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ के सम्मान में लगाया पीपल का पौधा रोपा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान करना है।
पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृ छाया उपवन पौधरोपण कार्यक्रम में कृषि एवं प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने पीपल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीपल, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने चंदन, सांसद राधेश्याम राठिया ने चंदन का पौधा लगाया। मुख्य वन संरक्षक प्रभात मिश्रा, संभाग आयुक्त बिलासपुर महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, साइबर सेल प्रभारी व डीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों ने मातृ छाया उपवन हेतु 800 से अधिक पौधे रोपे। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेशभर में पौधरोपण किया जा रहा है, जिसमें हर नागरिक को एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
8 एकड़ में 800 पौधों का रोपण
पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृछाया उपवन में करीब आठ एकड़ में लगभग 800 पौधों का रोपण किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने भी यहां पौधा रोपा। बताया जा रहा है कि पूंजीपथरा पुलिस ने हैदराबाद से 1600 पौधे मंगाए थे। जिसमें 800 पीपल, 350 नीम, 150 अशोक, 100 बरगद, 100 फॉस्टेल पाम के अलावा अन्य प्रजाति के पौधे शामिल हैं।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical