सेल प्वाइंट में हुई चोरी में 24 घंटे बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर, व्यापारियों ने की जल्द पकड़ने पुलिस कप्तान से अपील
रायगढ़/ शहर के सबसे व्यस्तम गोपी टॉकीज मार्ग में हुई सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में 13 लाख रुपए से अधिक कीमती मोबाइल चोरी के मामले में घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।हालांकि पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान किए जाने के साथ तीन टीम बनाकर खोजबीन किए जाने की बात तो की जा रही है परन्तु इस घटना में सबसे बड़ा सवालिया निशान है कि इस पूरे मामले में घटना की छानबीन करने स्निपर डॉग की सहायता ही नहीं की गई संभवतः उसकी मदद से चोर अब तक उनकी पकड़ में होता।बहरहाल इस संबंध में व्यापारी संगठन द्वारा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले के जल्द निराकरण करने अपील भी की गई है।
क्या था मामला…??
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात अज्ञात चोर द्वारा गोपी टॉकीज मार्ग स्थित सेल प्वाइंट मोबाइल शॉप के बगल स्थित दुकान के ऊपर से दाखिल होते हुए 13 लाख रुपए से अधिक के कीमती मोबाइल और गल्ले में रखे 30 हजार रुपए नगद पर हाथ साफ कर दिया गया।सुबह जब दुकान संचालक को घटना की जानकारी मिली तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई।पीड़ित द्वारा
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई।जिसमें दुकान सहित आसपास लगे सी सी टीवी फुटेज को खंगाला गया।जिसमें चोर बड़े इत्मीनान से दुकान के चोरी की घटना को अंजाम देते नजर आया।पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू किया गया।
क्या स्निफर डॉग पर नहीं भरोसा…???
लाखों की चोरी के इस मामले में पुलिस के हाथ से आरोपी अब भी बाहर है।हालांकि पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच कर आरोपी की पहचान तो किए जाने की बात कही जा रही है।परन्तु इतनी बड़ी चोरी की वारदात में स्निपर डॉग को दूर रखना समझ से पर है। संभवतः सी सी टी वी फुटेज में आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा इसकी आवश्यकता ही नहीं समझी गई।हालांकि अब पुलिस की अलग अलग टीम आरोपी के खोजबीन में लगी हुई है।देखना लाजमी होगा कि क्या इस बड़ी चोरी के मामले को भी पुलिस अपनी तत्परता से सुलझा लेगी।या फिर अभी पीड़ित दुकानदार का इंतजार लंबा होगा।




