HomeBlogबतौली के पास भीषण सड़क हादसा, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रांत उपाध्यक्ष...

बतौली के पास भीषण सड़क हादसा, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रांत उपाध्यक्ष रवि निंगानिया का निधन, लैलूंगा में शोक की लहर

बतौली के पास भीषण सड़क हादसा, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रांत उपाध्यक्ष रवि निंगानिया का निधन, लैलूंगा में शोक की लहर


लैलूंगा क्षेत्र के लिए आज का दिन बेहद दुःखद और स्तब्ध कर देने वाला रहा। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रांत उपाध्यक्ष एवं श्री अग्रसेन समिति लैलूंगा के उपाध्यक्ष रवि निंगानिया का एक दर्दनाक सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया।
यह हादसा अम्बिकापुर के बतौली के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक  ढाबा से अचानक निकली ट्रक ने इनोवा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार रवि निंगानिया गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद घायल रवि निंगानिया को तत्काल जीवन ज्योति हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रवि निंगानिया केवल एक व्यापारी नहीं, बल्कि समाज के लिए समर्पित एक मिलनसार और मददगार युवा व्यक्तित्व के धनी थे। उनके असमय निधन से पूरा लैलूंगा शोक में डूब गया है।उनकी मुस्कान, उनका अपनापन और समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। उनका जाना एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी।
श्री अग्रसेन समिति लैलूंगा ने इस सड़क दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन को समाज के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति बताया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। समिति ने मृतात्मा के शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

श्री श्याम मंदिर में सजी झांकियॉ, उद्घाटन करने पहुंचे ओघर संत पूज्यपाद श्री प्रियदर्शी राम

श्री श्याम मंदिर में सजी झांकियॉ, उद्घाटन करने पहुंचे ओघर संत पूज्यपाद श्री प्रियदर्शी राम श्री श्याम मंडल द्वारा आयोजित 28वॉ श्री कृष्ण जन्माष्टमी...