Sunday, April 26, 2026
Google search engine
HomeBlogअफीम के मुद्दे पर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव

अफीम के मुद्दे पर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव

अफीम के मुद्दे पर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव, पुलिस बल और कार्यकर्ताओं में जमकर झुमाझटकी,बेरीकेट पार करने में रहे नाकाम

रायगढ़/ प्रदेश में लगातार सामने आ रहे अफीम की अवैध खेती के मामलों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने निकले। हालांकि पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और लगाए गए बैरिकेड के कारण वे भाजपा कार्यालय तक नहीं पहुंच सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस का आक्रोश
गौरतलब हो कि दुर्ग के बाद बलरामपुर जिले में भी अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम घोषित किया था। कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से रैली के रूप में निकले और भाजपा शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा जिला कार्यालय की ओर बढ़े।
हालांकि प्रशासन पहले से ही अलर्ट था और भाजपा कार्यालय के करीब 50 मीटर पहले ही मजबूत बैरिकेडिंग कर दी गई थी। बैरिकेड के सामने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने का प्रयास किया और पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण वे बैरिकेड लांघने में सफल नहीं हो सके।भाजपा कार्यालय तक पहुंचने में असफल रहने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठ गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर अफीम की खेती को संरक्षण देने का आरोप लगाया और इसे तत्काल बंद कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी।

चाक-चौबंद रही पुलिस व्यवस्था

भाजपा कार्यालय घेराव के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। इसके साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वाटर टैंक की व्यवस्था भी रखी गई थी।भाजपा कार्यालय से पहले मजबूत बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा कार्यालय तक पहुंचने के मंसूबे नाकाम हो गए।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical