Monday, March 2, 2026
Google search engine
HomeBlogरायगढ़ जिला ट्रेलर यूनियन का अब टपरिया बॉर्डर पर होगा धरना

रायगढ़ जिला ट्रेलर यूनियन का अब टपरिया बॉर्डर पर होगा धरना

रायगढ़ जिला ट्रेलर यूनियन का अब टपरिया बॉर्डर पर होगा धरना

कानून-व्यवस्था बनाने एवं असामाजिक तत्वों से सुरक्षा हेतु धरना स्थल पर प्रशासन से सुरक्षा कि लगाई गुहार

रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ द्वारा विगत लगभग 9 दिनों से जारी अपनी हड़ताल को लेकर आज जिला एवं पुलिस प्रशासन को एक ज्ञापन सोपा है और उसे ज्ञापन में उन्होंने लिखते हुए निवेदन किया है कि हम रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ, पंजीयन क्रमांक 122202237543 के समस्त सदस्य दिनांक 13.12.2025 से सुंदरगढ़ (ओडिशा) से रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के मध्य संचालित कोयला परिवहन में समान अवसर एवं समान अधिकार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलनरत हैं।
उक्त आंदोलन के अंतर्गत संघ द्वारा रायगढ़ जिले के सांबलपुरी क्षेत्र में शांतिपूर्ण धरना दिया जा रहा है, जिसकी सूचना समय-समय पर जिला प्रशासन को विधिवत दी जाती रही है। तथापि, सुंदरगढ़ (ओडिशा) स्थित BGMS संगठन द्वारा निरंतर हठधर्मिता अपनाते हुए किसी भी प्रकार की वार्ता अथवा समाधान प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण समस्या का अब तक निराकरण संभव नहीं हो सका है।
वर्तमान धरना स्थल पर कभी-कभी अधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने से रायगढ़ जिले की आम जनता को आवागमन एवं दैनिक गतिविधियों में असुविधा होने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जनहित एवं सार्वजनिक शांति को दृष्टिगत रखते हुए संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि धरना स्थल को सांबलपुरी से स्थानांतरित कर टपरिया बॉर्डर (ओडिशा सीमा क्षेत्र) पर किया जाए, जिससे रायगढ़ जिले के नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथ दोनों राज्यों के प्रशासन की समान भूमिका एवं जिम्मेदारी सुनिश्चित हो सके।

रायगढ़ टेलर यूनियन ने अपने लिखे पत्र में अवगत कराया हैं कि सीमा क्षेत्र में धरना दिए जाने की स्थिति में ओडिशा पक्ष के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वातावरण बिगाड़ने, विवाद उत्पन्न करने, झगड़ा-फसाद करने अथवा शांति भंग करने का प्रयास किए जाने की प्रबल आशंका है। ऐसी किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अतः इस आवेदन के माध्यम से आपसे विनम्र किंतु स्पष्ट निवेदन है कि धरना स्थल परिवर्तन को संज्ञान में लेते हुए प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था की समुचित निगरानी सुनिश्चित की जाए। किसी भी व्यक्ति अथवा संगठन द्वारा कानून-व्यवस्था भंग करने या अशांति फैलाने के प्रयास की स्थिति में भारतीय दंड संहिता एवं अन्य प्रचलित कानूनों के अंतर्गत त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही की जाए शांतिपूर्ण धरना दे रहे संघ के सदस्यों को विधि अनुसार सुरक्षा प्रदान की जाए।
हम रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ के समस्त सदस्य यह लिखित रूप से आश्वासन देते हैं कि हमें न्याय प्राप्त होने तक हमारा आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण, अहिंसात्मक, अनुशासित एवं कानून के दायरे में रहेगा, तथा प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग किया जाएगा। अतः महोदय, आपसे अपेक्षा है कि उपरोक्त तथ्यों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए आवश्यक प्रशासनिक एवं पुलित्तीय संरक्षण प्रदान करने की कृपा करेंगे।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical