ट्रांसफार्मर हटाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने किया आवेदन…. गजानंदपुरम के रहवासियों में विद्युत विभाग के यार्ड से दहशत…..
रायगढ़/ शहर के कोतरा रोड स्थित गजानंदपुरम कॉलोनी के रहवासियों ने कॉलोनी के पीछे स्थापित ट्रांसफार्मर यार्ड को हटाने की मांग को लेकर कालोनीवासियों द्वारा मोर्चा खोल दिया गया।साथ ही विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। वही इनके द्वारा बिजली विभाग को आवेदन सौंपा गया है। साथ ही ट्रांसपोफर्मर हटाने विभाग को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।कॉलोनीवासियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर यार्ड कॉलोनी के बेहद नजदीक बना दिया गया है, जहां बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। इससे क्षेत्र में कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
बीते वर्ष का भयावह मंजर
गौरतलब हो कि बीते वर्ष कोतरा रोड स्थित गजानंदपुरम कालोनी के पीछे स्थित ट्रांसफार्मर यार्ड में रखे सैकड़ों ट्रांसफार्मर में आगजनी की घटना घटित हुई थी।जिसकी वजह से कालोनी के कई घरों तक आग की लपटे फेल गई।साथ ही लाखों के सामान भी जलकर खाक हो गए थे।घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।तो वही विद्युत विभाग द्वारा घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से केवल एक बोर्ड लगा दिया गया, लेकिन ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की कोई ठोस व्यवस्था अब तक नहीं की गई है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर यार्ड कॉलोनी की बाउंड्रीवाल से बेहद कम दूरी पर है, जिससे रहवासियों की जान-माल को खतरा बना रहता है। ऐसे में ट्रांसफार्मरों को कॉलोनी से कम से कम 50 मीटर दूर किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाना चाहिए, जहां आसपास कोई आवासीय क्षेत्र न हो। आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि हर वर्ष यहां आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। आवेदन में यह सवाल भी उठाया गया है कि क्या किसी की जान जाने या किसी के घर के जलने का इंतजार किया जा रहा है।
मंत्री और कलेक्टर से करेंगे अपील
इस संबंध में कॉलोनीवासियों ने राज्य के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा कलेक्टर से भी शिकायत करने की बात कही है। उन्होंने बिजली विभाग से स्थल का निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर यार्ड को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।आवेदन गजानंदपुरम कॉलोनी के समस्या निवारण समिति के सदस्यों द्वारा दिया गया है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि प्रशासन के छोटे से प्रयास से क्षेत्र के लोग सुरक्षित रह सकते हैं, इसलिए जल्द से जल्द इस दिशा में कार्रवाई की जानी चाहिए।




