वार्ड नंबर 16 से नितेश सोनी, अशोक यादव या ज्ञानु मोदी पार्षद के लिए कौन होगा भाजपा का चेहरा ?

रायगढ़। नगर निगम चुनाव के लिए सभी वार्ड के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही राजनीतिक दलों और उनके कार्यकर्ताओं तथा राजनीतिक विश्लेषकों के बीच चर्चाओं की गर्माहट तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 16 जो पिछडा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। यह सीट पिछली बार सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित था जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सभापति नगर निगम रायगढ़ सुभाष पाण्डेय पार्षद है। अब उनको यह सीट छोडना पडेगा। इस क्षेत्र के सीटिंग पार्षद होने के नाते उनकी राय शुमागी बहुत मायने रखेगा कि वो अपना ताज किसके सर रखना चाहते है। इस कारण यहां भी चुनावी तापमान अपने चरम पर है। वार्ड 16 में प्रबल दावेदार के रूप में कई नाम सामने आ रहे है जिसमें पूर्व एल्डरमेन व मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संरक्षक नितेश सोनी, वरिष्ठ पार्षद अशोक यादव व पूर्व पार्षद ज्ञानु मोदी का नाम शामिल है।
बैकुण्ठपुर निवासी नितेश सोनी मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में स्वर्णकार समाज का मार्गदर्शन संरक्षक के रूप में सेवाभाव से कर रहे है। इनके समाज साथ पूरा – पूरा इनको मिलने वाला है। साथ ही पूर्व एल्डरमेन नगर पालिक निगम रायगढ़ रह चूके है। उसका अनुभव इनके साथ है। भाजपा में लम्बे समय से विविध दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी व्यवहार कुशलता व नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा चुके है। तत्कालीन विधायक जननेता रोशनलाल अग्रवाल के कार्यकाल में विधायक प्रतिनिधि सहित कई समितियों का संचालन व क्रियान्वयन किए है।
वरिष्ठ पार्षद अशोक यादव ने भी वार्ड 16 से चुनाव लडने का अपना मन बना लिया है। ऐसा सूत्रो के हवाले से पता चल रहा है। अशोक यादव पिछले तीन बार पार्षद रह चुके है। इनकी छबि जनता के बीच साफ सुथरी व व्यवहार कुशल है। इन्होंने कोरोना कार्यकाल में आम जनता के बीच सहयोग के हाथ आगे बढाकर जरूरतमंदों को राशन व आलु – प्याज सब्जी भाजी तक घर – घर पहुंचाने का काम किया था। सदैव लोगों की सहायतार्थ तैयार रहते है।
पूर्व पार्षद ज्ञानु मोदी किसी परिचय के मोहताज नही वार्ड में इन्हें बच्चा – बच्चा जानता है। वे इस वार्ड से एक बार पार्षद भी रह चुके है। साथ ही एक बार हार का सामना करना पडा है। पूर्व सभापति सुभाष पाण्डेय के करीबी माने जाते है। ज्ञानु मोदी बहुत ही संवेदनशील एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 16 से पार्षद पद हेतु चुनाव लडने के लिए तैयार हो सकते है।
वरिष्ठता, योग्यता, जमीनी पकड, करीबी की कसौटी में कौन खरा उतरता है नितेश सोनी, अशोक यादव या ज्ञानु मोदी यह देखना बाकी है।




