Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeBlogब्लैक स्पॉट काशीराम चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा

ब्लैक स्पॉट काशीराम चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा

ब्लैक स्पॉट काशीराम चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा, रेत लोड हाइवा वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक की मौके पर मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

रायगढ़ में नहीं रुक रहा रोड एक्सीडेंट से मौत का सिलसिला, और लोग हो रहे असमय मौत के शिकार

जुटमिल क्षेत्र के काशीराम चौक पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार रेत से लोडे हाईवा ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से काशीराम चौक से गुजर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और भारी वाहन को जब्त कर लिया।

इस दर्दनाक हादसे से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने काशीराम चौक पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क सुरक्षा उपायों की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर जाम खुलवाने की कोशिश की। लोगों का कहना है कि काशीराम चौक पर अक्सर हादसे होते रहते हैं लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। आक्रोशित भीड़ ने दोषी वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई और ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical