प्रदेश में महेश साहू ने बनाया कीर्तिमान, रेफरल कोड से 12 हजार से अधिक लोगों को बनाएं भाजपा के सदस्य

मुख्यमंत्री के घोषणा के मुताबिक महेश बने सीएम के साथ भोजन पार्टी के दावेदार, मंत्री और विधायक पिछड़े
रायगढ़। भाजपा सदस्यता अभियान में खरसिया के रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेश साहू ने एक नई कीर्तिमान स्थापित की है अपने रेफरल आई.डी. से सदस्यता अभियान के तहत 12000 से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है इसकी तारीफ़ जिले से लेकर प्रदेश स्तर पर अब होने लगी है।
विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में अपने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024 का शुभारंभ किया है। इस कार्यक्रम को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ का नाम दिया गया है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का पहला सदस्य बनाकर,अपने अभियान की शुरुआत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिए फिर से भाजपा की सदस्य ली। इसके बाद, पार्टी के अन्य कई नेताओं को भी फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। नई दिल्ली में इस कार्यक्रम के साथ भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश में शुरू हो गया। इसी सदस्यता अभियान के तहत खरसिया विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेश साहू ने अपने रेफरल आईडी से 12000 से अधिक लोगों को युवाओं को महिला पुरुष नवयुवकों को इसके अलावा नव मतदाता को भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान में जोड़कर पार्टी में सम्मिलित किए हैं।
सूत्र के मुताबिक यह सदस्यता अभियान में सदस्यों को जोड़ने तथा पार्टी में शामिल करने के लिए किसी नेता द्वारा सबसे अधिक कीर्तिमान बनाया हैं।
यहां यह भी बताया जाना लाजमी होगा कि भाजपा ने प्रदेश में 60 लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। तीन सितंबर को अभियान शुरू हुई है। जिसमें वर्तमान में काफी पिछड़ा हुआ है इसी बीच महेश साहू का यह उपलब्धि राहत की तर्ज पर है।
पार्टी में सम्मिलित करने नेता हैं सक्रिय
जिले के सभी नेता अपने अपने स्तर में पार्टी में जोड़ने के लिए सक्रिय है। सोशल मीडिया के साथ-साथ घर-घर दस्तक देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान के तहत लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसमें जिले के छोटे बड़े सभी नेता शामिल हैं।
घोषणा मुताबिक महेश बने सीएम के साथ भोजन पार्टी के दावेदार
छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने की चुनौती है। इसके बीच भाजपा नेताओं को तीन हजार लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भोजन करने का ऑफर भी दिया था। इस कतार में महेश साहू अव्वल है। इस तरह वे सीएम के साथ भोजन पार्टी के दावेदार बन चुके है।
विधायकों में रिकेश और अजय चंद्राकर आगे
सदस्य बनाने के मामले में विधायक रिकेश सेन सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक 32,490 सदस्य बनाए हैं। इसी तरह कुरूद विधायक अजय चंद्राकर दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 13,700 सदस्य बनाए हैं।
मंत्रियों में यह है आगे
सदस्य बनाने में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयालदास बघेल और वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग के मंत्री लखन लाल देवांगन ने लक्ष्य पूरा कर लिया है। हालांकि उनसे अधिक महेश साहू का रिकॉर्ड है।




