निजी भूमि पर बाउंड्रीवाल तोड़ने के मामले में पीड़ित ने की कलेक्टर और थाने में शिकायत
निगम के इंजीनियर, लिपिक, और ड्राईवर पर एफ आई आर की मांग
रायगढ़/ वार्ड क्रमांक 38 सोनूमुड़ा देवारपारा में स्वयं को भूमि पर निर्मित बाउंड्रीवाल को निगम द्वारा ढहाए जाने के मामले में अब पीड़ित द्वारा जिम्मेदारो की लिखित शिकायत कलेक्टर एवं जूटमिल थाना में की गई है।जिसमें निगम के इंजीनियर ,लिपिक, जे सी बी ड्राईवर सहित टाइम कीपर पर प्रकरण दर्ज करवाने की मांग करते हुए के 80 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग रखी गई है। बहरहाल अब देखना लाजमी होगा कि क्या पुलिस प्रशासन इस मज़मले में कोई सख्त कदम उठाएगी।या फिर ऊंची रसूख के आगे मामला धरा का धरा रह जाएगा।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब हो कि बीते 1 जनवरी को निगम के तोडू दस्ते द्वारा स्थानीय सोनूमुड़ा देवारपारा में स्थित महेंद्र यादव के निजी भूमि पर निर्मित बाउंड्रीवाल को बिना किसी पूर्व सूचना के ही भू स्वामी की गैर मौजूदगी में ढहा दिया गया।जिसके उपरांत वार्ड के जनप्रतिनिधियों एवं रहवासियों द्वारा आक्रोश जताते हुए मौके पर ही जे सी बी को रोक दिया गया। बताना लाजमी होगा कि पीड़ित द्वारा ही पूर्व में अपनी निजी भूमि निगम को सड़क निर्माण हेतु प्रदान की गई थी।जो वर्तमान में चमड़ा गोदाम,बाई पास को जोड़ती है।वही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस भी मौके पर पहुंची।जहां आयुक्त से मिले आश्वासन उपरांत ही मामला शांत हो सका।
अब कलेक्टर और पुलिस से शिकायत
विदित हो कि इस पूरे मामले में पीड़ित महेंद्र यादव ने निगम प्रशासन पर मनमानी रवैया इख्तियार करने का आरोप लगाया है।साथ ही उसके द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के तोड़फोड़ किए जाने की बात कही जा रही है।जिसे लेकर उसके द्वारा कलेक्टर से लिखित शिकायत करते हुए मामले में उचित कार्यवाही कर 80 हजार नुकसान की भरपाई कराने की मांग रखी गई है।वही पीड़ित ने जूटमिल चौकी में भी शिकायती पत्र देते हुए मामले में शामिल निगम के इंजीनियर,मुन्ना ओझा,भवन लिपिक प्रदीप तिवारी,टाइम कीपर कान्हा गुप्ता सहित जे सी बी ड्राईवर सूरज पाने के खिलाफ मामला दर्ज करने अपील की गई है।




