HomeBlogरायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस में बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा, अतिरिक्त सेकेंड सीटिंग कोच...

रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस में बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा, अतिरिक्त सेकेंड सीटिंग कोच की व्यवस्था

रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस में बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा, अतिरिक्त सेकेंड सीटिंग कोच की व्यवस्था

रायगढ़ से 14 अक्टूबर से और गोंदिया से 13 अक्टूबर से लागू होगी अस्थायी सुविधा, 30 नवंबर तक मिलेगा लाभ

रायगढ़/ रायगढ़ से गोंदिया के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त सेकेंड सीटिंग कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आगामी दिनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

रेलवे प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस में 14 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक एक अतिरिक्त सेकेंड सीटिंग कोच लगाया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस में 13 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रेलवे के इस निर्णय से रायगढ़ और गोंदिया के बीच नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकेंगी। विशेषकर त्योहारों और बढ़ती यात्री आवाजाही के दौरान सीटों की मांग को देखते हुए अतिरिक्त कोच की व्यवस्था उपयोगी साबित हो सकती है।रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने और कंफर्म सीट की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

20.52 करोड़ की स्वीकृति, 12 माह में बनना है पुल; क्या तय समय पर पूरा होगा निर्माण?

20.52 करोड़ की स्वीकृति, 12 माह में बनना है पुल; क्या तय समय पर पूरा होगा निर्माण? मरम्मत से शुरू हुई आवाजाही, लेकिन स्थायी...