HomeBlogअग्रोहा भवन में गूंजा ‘जय अग्रसेन’ का जयघोष, भव्य आरती के साथ...

अग्रोहा भवन में गूंजा ‘जय अग्रसेन’ का जयघोष, भव्य आरती के साथ कार्यक्रमों का आगाज

*अग्रोहा भवन में गूंजा ‘जय अग्रसेन’ का जयघोष, भव्य आरती के साथ कार्यक्रमों का आगाज*

*कृष्णा विहार के अग्रबंधुओं ने की प्रथम आरती,पुष्पहार में निशा,नोट गिनो में अंकित और छाता पेंटिंग में सुमन ने मारी बाजी*

रायगढ़। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत बुधवार को गौरीशंकर मंदिर चौक स्थित अग्रोहा भवन में जयंती कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अग्रोहा भवन परिसर स्थित महाराजा श्री अग्रसेन मंदिर में भव्य आरती के साथ हुई। जयंती की प्रथम आरती का सौभाग्य कृष्णा विहार कॉलोनी के अग्रबंधुओं को मिला। कृष्णा विहार के अग्रबंधु विशेष तैयारी के साथ पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे और पूरे भक्तिभाव से महाराजा अग्रसेन की आरती की।

आरती से पूर्व गौरीशंकर मंदिर से अग्रोहा भवन तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सजे-धजे रथ पर महाराजा श्री अग्रसेन, माता महालक्ष्मी एवं माता माधवी विराजमान रहे। शोभायात्रा के दौरान जय अग्रसेन के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। कृष्णा विहार की युवतियों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर समारोह में चार चांद लगाए। वहीं कृष्णा विहार के अग्रबंधुओं द्वारा छप्पन भोग का विशेष प्रसाद भी लगाया गया।

*समाज के गणमान्य नागरिकों का हुआ अभिनंदन*

भव्य आरती में रायगढ़ अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं अग्रबंधु शामिल हुए। आयोजन समिति के सदस्यों ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। आरती के साथ ही जयंती महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर संतोष अग्रवाल (चंद्रपुर), गौरी शंकर गोयल, विजय अग्रवाल (कोतरा रोड), सुशील अग्रवाल (चैतन्य नगर), राजेंद्र अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल (सूरजपुर), बजरंग अग्रवाल (लेन्ध्रा), मुकेश मित्तल कलानोरिया, कैलाश बेरीवाल, प्रदीप गर्ग, संजय अग्रवाल (कार्ड), राजेश बेरीवाल, रमेश छापरिया, नरेश अग्रवाल (अमलडिया), सुभाष अग्रवाल (तुलसी), जग्गू भैया (कोतरा रोड), गणेश बोंदिया, ललित बोंदिया, अशोक अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल (बीके), संतोष अग्रवाल (साकेत), सुभाष अग्रवाल (चिराग), आनंद बेरीवाल, राजेश बंटी सिंघानिया, अनिल अग्रवाल (चीकू), नवीन जैन, विनोद बट्टीमार, रवि अग्रवाल (सी.ए.), सचिन बंसल, राजेश अग्रवाल (9995), सागर महमिया, कैलाश अग्रवाल, सुरेश मित्तल, मनोज मित्तल, गौरीशंकर नरेड़ी (कालिंदी कुंज), रतनलाल केडिया, रमेश बंसल, रमेश (चक्की), रामकिशोर जिंदल, विनोद अग्रवाल (अजंता), राजकुमार अग्रवाल (कॉपी), शिव अग्रवाल (लाल टंकी), मनोज अग्रवाल (गायत्री), बजरंग अग्रवाल (बोरा), संजय जिंदल (प्लाईवुड), पुरुषोत्तम अग्रवाल (पी.डी.), हनुमान अग्रवाल (कोतरा रोड), संजय टायल, शिव शंकर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल (होंडा), मनोज अग्रवाल (बेनी कुंज), अतुल अग्रवाल (बैंक), जयप्रकाश गोयल, अशोक अग्रवाल (ब्लूचिप), प्रकाश निगानिया, कमलेश रतेरिया, विमल अग्रवाल (रक्तवीर), दिनेश गर्ग, अधीश रतेरिया, आर्यन अग्रवाल (गंज), राहुल महमिया एवं अनिल जैन सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे। महिलाओं में सरिता रतेरिया, लता सांवड़िया, किरण अग्रवाल (राधे), अनीता अग्रवाल (आशाराम), सुधा अग्रवाल (तुलसी), शशि अग्रवाल, चंपा अग्रवाल, आशा बेरीवाल, सीमा इस्पात, सरस्वती अग्रवाल, अंजू अग्रवाल (एडु) एवं रमा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।

*कृष्णा विहार के अग्रबंधुओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका*

जयंती की प्रथम आरती में कृष्णा विहार कॉलोनी से भी बड़ी संख्या में अग्रबंधु एवं महिलाएं शामिल हुईं। इनमें विनोद बट्टीमार, अनूप बंसल, नवीन जैन, विनय जिंदल, विजय अग्रवाल फगूराम, पी.डी. अग्रवाल, राहुल बंसल, राजेश गर्ग, सुरेश मित्तल, लोकेश अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, पिंकू अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, संदीप बंसल, विनय केडिया, दीपक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, अमितेश गुप्ता एवं पवन अग्रवाल शामिल रहे।

महिलाओं में पायल बंसल, रूपाली बंसल, सुषमा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, डॉ. सावित्री अग्रवाल, मोनिका गुप्ता, मीना बंसल, गायत्री मित्तल, सरिता अग्रवाल, रीना अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, भावना अग्रवाल, अर्चना केडिया, मंजू अग्रवाल, उषा अग्रवाल, सिमरन अग्रवाल, अंकिता सिंघानिया, सुशीला अग्रवाल, रितु अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, डिम्पल अग्रवाल, मानसी गोयल, भारती अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, पूजा दीपक जैन, नेहा जैन, वर्षा गर्ग, ऋचा जैन, आरती गोयल, सोनू बंसल, प्रज्ञा अग्रवाल, खुशबू सिंघानिया, अनीता गुप्ता, जय गुप्ता एवं दीक्षा अग्रवाल उपस्थित रहीं।

*तीन प्रतियोगिताओं में दिखा समाजजनों का हुनर*

जयंती महोत्सव के तहत आरती के साथ ही पुष्प हाट, नोट गिनो एवं छाता पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पुष्प हाट प्रतियोगिता में निशा अग्रवाल (कालिंदी कुंज) ने प्रथम, सुधा बंसल (गांधी गंज) ने द्वितीय तथा लक्ष्मी मित्तल (मालधक्का रोड) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार के लिए प्रीति मित्तल, प्राची अग्रवाल, मीना अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल एवं रेखा अग्रवाल का चयन किया गया। प्रतियोगिता का सफल संचालन रमा अग्रवाल, मंजू डालमिया, अंजू अग्रवाल (एडु), शशि अग्रवाल (रियल चॉइस), सुचिता अग्रवाल, सुधा चिड़ीपाल एवं शशि अग्रवाल (गांजा चौक) ने किया।

नोट गिनो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में अंकित गोयल (गुड्डी) ने प्रथम, गौरव मोदी ने द्वितीय एवं संजय अग्रवाल (गायत्री) ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में आशा गोयल प्रथम, वैशाली अग्रवाल द्वितीय तथा रानू मित्तल तृतीय रहीं। वहीं 16 वर्ष से कम बालक-बालिका वर्ग में निकेत मोदी ने प्रथम, अरिहंत अग्रवाल ने द्वितीय एवं अमन अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन रतन केड़िया, अरुण मोदी, अजय बेरीवाल, प्रेमचंद अग्रवाल (गुलाब), मनोज अग्रवाल (होंडा), लक्ष्मी अग्रवाल (कोतरा रोड) एवं दिशा अग्रवाल (कोतरा रोड) ने किया।

छाता पेंटिंग प्रतियोगिता में सुमन सांवरिया ने प्रथम, सोनल सिंघल ने द्वितीय तथा अंकिता अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार के लिए रिमझिम अग्रवाल, सोनल गोयल, प्राची कमानी, पूजा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, खुशबू सुरेका, कशिश अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, निकिता सिलुआल एवं नेहा आशीष अग्रवाल का चयन किया गया। प्रतियोगिता का सफल संचालन पूजा बेरीवाल, श्वेता बेरीवाल, सरिता अग्रवाल, रेणु मित्तल एवं पिंकी नीरज अग्रवाल ने किया।

*आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का दिखा संगम*

अग्रोहा भवन में आयोजित इस पूरे कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला। महाराजा अग्रसेन की भव्य आरती, शोभायात्रा, छप्पन भोग, युवतियों की प्रस्तुति और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने जयंती महोत्सव के पहले दिन को यादगार बना दिया। समाज के हर आयु वर्ग की भागीदारी ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।

यह आयोजन श्री अग्रसेन सेवा संघ के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति द्वारा कराया जा रहा है। आयोजन समिति ने समाज के सभी लोगों से आगामी कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

वर्षों से पहुंच मार्ग को तरस रही गोवर्धनपुर माध्यमिक शाला, बारिश में थम जाती है पढ़ाई

वर्षों से पहुंच मार्ग को तरस रही गोवर्धनपुर माध्यमिक शाला, बारिश में थम जाती है पढ़ाई पक्की सड़क और बाउंड्रीवाल के अभाव में बच्चों की...