HomeBlogजिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के चुनाव 4 नवंबर को, निर्वाचन कार्यक्रम घोषित

जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के चुनाव 4 नवंबर को, निर्वाचन कार्यक्रम घोषित

जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के चुनाव 4 नवंबर को, निर्वाचन कार्यक्रम घोषित


रायगढ़। जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ का चुनाव हेतु निर्वाचन मंडल का गठन किया जा चुका है, जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री बंशीधर गुरू, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री शिशिर वर्मा एवं श्री लोकनाथ नंदे, उप निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज कुमार पटनायक, श्री किशोर कुमार थवाईत, श्री राजेश कुमार मेहर तथा श्री शरद बेरीवाल को नियुक्त किया गया है। निर्वाचन मंडल द्वारा 4 नवंबर 2026 को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है।


निर्वाचन मंडल द्वारा चुनाव कार्यक्रम की समस्त रूपरेखा तैयार की जा चुकी है तथा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथालय सचिव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव व कार्यकारिणी सदस्य के कुल 9 पदों के लिये चुनाव होना है, जिस हेतु प्राथमिक मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर को संघ के निर्वाचन कार्यालय में किया जाएगा।


दिनांक 12 अक्टूबर तक मतदातागण / सदस्यगण प्राथमिक मतदाता सूची के संबंध में अपनी उचित आपत्ति निर्वाचन मंडल के समक्ष लिखित में दर्ज करा सकते हैं, जिसका निराकरण निर्वाचन मंडल द्वारा किया जाकर अंतिम मतदाता सूची दिनांक 13 अक्टूबर को निर्वाचन कार्यालय एवं संघ के पटल पर चस्पा किया जाएगा।
अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त एवं जमा करने के लिये 14 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक की अवधि निर्धारित की गई है। दिनांक 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी तथा दिनांक 26 अक्टूबर को अभ्यर्थी अपना नामांकन फार्म वापस ले सकेंगे। 27 अक्टूबर की शाम 5 बजे अभ्यर्थियों की सूची सूचना पटल पर चस्पा की जाएगी तथा 4 नवंबर को 11 से 5 बजे न्यायालय परिसर में मतदान सम्पन्न होगा।
दिनांक 12 नवंबर को निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह कराया जाएगा।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

अग्रोहा भवन में गूंजा ‘जय अग्रसेन’ का जयघोष, भव्य आरती के साथ कार्यक्रमों का आगाज

*अग्रोहा भवन में गूंजा ‘जय अग्रसेन’ का जयघोष, भव्य आरती के साथ कार्यक्रमों का आगाज**कृष्णा विहार के अग्रबंधुओं ने की प्रथम आरती,पुष्पहार में निशा,नोट...