सीएम साय ने नालंदा समेत 137 करोड़ रुपए से विकास कार्यों का लोकार्पण किया
विकास के नए आयाम की ओर अग्रसर, विकसित रायगढ़ की दिशा में बढ़ने लगा शहर

रायगढ़।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को 137 करोड़ 55 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रायगढ़ के किसानों ने धान से तौल कर स्वागत किया। धान खरीदी का सर्वाधिक मूल्य 31 सौ रुपए दिए जाने और बकाए बोनस के भुगतान के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के 35 पीएम आवास हितग्राहियों को आवास पूरा करने पर पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा कई अन्य कार्यो का लोकार्पण किया गया है। वहीं लगातार विकास के नए आयाम से रायगढ़ विकसित शहर की दिशा में अग्रसर हो रहा है।
उदघाटन समारोह में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का उद्बोधन में कहां की दिन हम जनादेश दिवस के रूप में मना रहे हैं। आज 137 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है।
रायगढ़ में केलो डैम का निर्माण अधूरा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में डैम के काम पूरा कर लिया गया। किंतु नहरों का काम पूरा नहीं होने से किसानों तक डैम का पानी नहीं पहुंच पाया। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में हम नहरों का काम पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसके लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व रायगढ़ के लिए अनेक विकास कार्य लगातार शुरू किए जा रहे है। प्रयास विद्यालय की शुरुआत रायगढ़ में हुई है। यहां स्कूली पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी यहां करवाई जाएगी।रायगढ़ में हार्टिकल्चर कॉलेज खुलने जा रहा है। रायगढ़ की पहचान चक्रधर समारोह को नए कलेवर में फिर से आयोजित किया गया।
वेटिंग को देखते हुए रायपुर में एक ओर नालंदा
रायपुर में नालंदा परिसर में जब 2500 छात्रों के वेटिंग में होने की जानकारी हुई तो रायपुर में एक और नालंदा परिसर खोलने की मंजूरी दी। इसी तरह रायगढ़ में नालंदा परिसर का निर्माण होने जा रहा है। यह पूरी तरह से सीएसआर मद से निर्मित होगा। जिसका लाभ यहां के छात्रों को यहां मिलेगा।




