Friday, July 31, 2026
Google search engine
HomeBlogस्कूल है जीवन की असली पाठशाला, सिखाती है जीवन का मूल्य व...

स्कूल है जीवन की असली पाठशाला, सिखाती है जीवन का मूल्य व महत्व

स्कूल है जीवन की असली पाठशाला
सिखाती है जीवन का मूल्य व महत्व


रायगढ़ संस्कृति महिला शाखा ने
बांटी पठन सामग्री व लगायें पौधे


शिक्षा से ही आता है जीवन में सार्थक
बदलाव – रामचंद्र शर्मा
===================
रायगढ़/31जुलाई 2026/ मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा रायगढ़ ने अपने समाजसेवी कार्यों का एक ओर सोपान तय किया संस्था ने आज शासकीय ललित स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर स्कूली बच्चों को कॉपी, पेंसिल बॉक्स एवं चॉकलेट का वितरण किया एवं स्कूल प्रांगण में वृहद पौधा रोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया इस शिक्षा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ के प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं समाजसेवी रामचंद्र शर्मा जी थे संस्था की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने उनका परिचय देते हुए कहा एक पुलिस अधिकारी के संस्कारों में शिक्षा की धड़कन ने रामचंद्र शर्मा को कड़क आफिसर से शिक्षाविद बना दिया जिसने संस्कार पब्लिक स्कूल जैसी सफल संस्था की स्थापना की ओर उनके मोटिवेशन से आज कई लोग सरकारी पदों पर देश की सेवा कर रहे आज उनके जैसी हस्ती हमारे बीच है जिनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है इस के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने दुपट्टा व पौधा भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया कार्यक्रम की शुरुवात बच्चो के साथ गायत्री मंत्र से हुई  तत्पश्चात बच्चों के मध्य पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया एवं प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए शाखा की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने उन्हें लगन से पढ़ाई करने, गलत संगति व व्यसन से दूर रहने तथा जीवन में संस्कारी एवं अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी।


शिक्षा से जीवन में आता है सार्थक
बदलाव मुख्य अतिथि रामचंद्र शर्मा


अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री रामचंद्र शर्मा ने उत्कृष्ट समाजसेवी कार्यों के लिए मारवाड़ी महिला शाखा को साधुवाद देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने संस्था को आगे भी इसी तरह समाज सेवा में योगदान देते रहने के लिए प्रेरित किया ​श्री शर्मा ने कहा, “शिक्षा से ही जीवन में सार्थक बदलाव आता है और देश तथा समाज में विकास का पथ प्रशस्त होता है। स्कूल वह पाठशाला है जो हमें जीवन का असली मूल्य एवं महत्व सिखाती है। संस्था ने बच्चों को शिक्षा सामग्री का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित करने का जो अनुकरणीय कार्य किया है, उससे समाज के सामने एक आदर्श मानदंड स्थापित होगा इसके लिए संस्था की जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है।”


महिला शाखा ने 9 माह में
कायम कीसेवा की मिसाल


मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा रायगढ़ निरंतर जनहित एवं सामाजिक कार्यों के कारण लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। महज 9 माह के अल्प कार्यकाल में संस्था ने कई उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य किए हैं, जिससे इसे रायगढ़ की अग्रणी समाजसेवी संस्थाओं में खड़ा कर दिया है ​कार्यक्रम में संस्था की दीप्ति गुप्ता, शालू गोयल ,मधु गुप्ता,राखी गुप्ता,पपल अग्रवाल,दीपिका अग्रवाल,रेखा जैन, ऋतु अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, मेघा अग्रवाल,कोमल अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल,नेहा बोडिया, अनीता अग्रवाल ,अनु संथालिया ,प्रीति अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं और पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया। स्कूल की प्राचार्या ने आभार प्रदर्शन करते हुए संस्था एवं मुख्यातिथि को धन्यवाद दिया


spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical