तमनार के बाद लैलूंगा मैं भी अफीम की खेती, पुलिस टीम जांच में जुटी
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घट गांव में अफीम की खेती किए जाने की जानकारी सूत्रों से पता चल रही है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस को आज तड़के ही खबर मिली कि ‘नवीन घटगांव’ के खेतों में अफीम की खेती की जा रही है जिसमें मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने पुलिस टीमों के साथ पुलिस अधिकारियों को भी रवाना कर दिया गया है
हैरानी की बात यह है कि रायगढ़ जिले में महज एक हफ्ते के भीतर तमनार के बाद लैलूंगा में अफीम की खेती का यह दूसरा बड़ा मामला है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने पुलिस प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है, जिससे यह लोगों में चर्चा का विषय बन गया है कि जिले के ग्रामीण इलाकों में अवैध नशे का नेटवर्क तेजी से फल फूल रहा है यदि आप भी समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।




