HomeBlogहंडी चौक मार्ग स्थित कैलाश एजेंसी में दीवार तोड़कर हुई चोरी का...

हंडी चौक मार्ग स्थित कैलाश एजेंसी में दीवार तोड़कर हुई चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा

हंडी चौक मार्ग स्थित कैलाश एजेंसी में दीवार तोड़कर हुई चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा , पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में, रात्री गश्त में बढ़ोतरी

रायगढ़ /शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार हंडी चौक मार्ग स्थित कैलाश एजेंसी में हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में लगातार पतासाजी की जा रही है, लेकिन अब तक किसी ठोस सफलता के संकेत नहीं मिले हैं।

दीवार तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

गौरतलब है कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से दीवार में बड़ा छेद बनाकर दुकान में घुसते हुए गल्ले में रखे करीब 24 हजार रुपये नगद और चांदी के सिक्कों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब प्रतिष्ठान संचालक दुकान पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए।यह पहली घटना नहीं है जब चोरों ने इस तरह बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दिया हो। इससे पहले बोईरदादर, गोपी टॉकीज मार्ग सहित अन्य प्रमुख इलाकों में भी इसी तरह दुकानों को निशाना बनाया जा चुका है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से साफ है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस कार्रवाई का उन पर खास असर नहीं पड़ रहा है।

रात्रि गश्त पर उठे सवाल

शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा नियमित रूप से रात्रि गश्त किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन चोरी की बढ़ती घटनाएं इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही हैं। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि गश्त व्यवस्था कागजों तक ही सीमित है, जमीनी स्तर पर इसका प्रभाव दिखाई नहीं देता।जानकारों के अनुसार इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले पेशेवर अपराधी होते हैं, जो पहले क्षेत्र की रेकी कर कमजोर और आसान लक्ष्य को चुनते हैं। ऐसे में केवल औपचारिक गश्त से इन घटनाओं पर अंकुश लगाना संभव नहीं है।अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों तक पहुंच पाती है या फिर अन्य मामलों की तरह यह प्रकरण भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

सीधी बात

थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल से

प्रश्न/ हंडी चौक कैलाश एजेंसी में हुई चोरी मामले में क्या कार्यवाही की गई।
उत्तर/मामले में आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।जल्द हो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

प्रश्न/ शहर के मुख्य मार्गो में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है?
उत्तर/ मुख्य मार्ग पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पेशेवर अपराधी होते है।जो पहले रेकी कर आसान ठिकानों को अपना निशाना बनाते है।

प्रश्न/ चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने आगे क्या तैयारी रहेगी?
उत्तर/ शहर में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है।जो लगातार शहर में अपनी निगरानी बनाए रखेंगे।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

पुसौर में भाजपा के आठ पार्षदों का सामूहिक इस्तीफे से मची राजनीतिक हलचल

पुसौर में भाजपा के आठ पार्षदों का सामूहिक इस्तीफे से मची राजनीतिक हलचल प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने जिला अध्यक्ष को सौंपा आवेदन नगर पंचायत अध्यक्ष...