छत्तीसगढ़ में हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक होंगे तैयार-सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का किया आभार व्यक्त
रायगढ़ 15मार्च। राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा को पं.जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में डीएम कार्डियोलॉजी की 02 सीट स्वीकृत कर लेटर ऑफ परमिशन जारी करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
सांसद श्री सिंह के दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उनके निजी सहायक तुलसी कौशिक एवं सहयोगी टीम ने श्री सिंह से भेंट कर कहा है कि पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में डीएम कॉर्डियोलॉजी की 02 सीट स्वीकृति हेतु राज्य शासन द्वारा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा जी को प्रस्ताव भेजा गया है।
सांसद श्री सिंह ने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग में वर्षों से लंबित डीएम कॉर्डियोलॉजी की 02 सीट स्वीकृति की मांग पर मंजूरी दिलाये जाने 11 मार्च को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र प्रेषित कर डीएम कार्डियोलॉजी 02 सीट स्वीकृति हेतु वर्षों से लंबित मांग को पूरा करने का अनुरोध किया था। साथ ही श्री तुलसी कौशिक एवं टीम के साथ राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के प्रतिनिधि मंडल से प्रत्यक्ष भेंट कर यथाशीघ्र डीएम कॉर्डियोलॉजी की 02 सीट स्वीकृत किये जाने मांग किया था। जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तत्काल कार्यवाही करते हुए लेटर ऑफ परमिशन जारी कर दिया है। पं.जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में डीएम कार्डियोलॉजी की 02 सीट स्वीकृत होने पर छत्तीसगढ़ में हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार होंगे। उन्होने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, डॉ. एम.के.रमेश, प्रेसिडेंट एमएआरबी, डॉ. सोनी, डॉ. प्रसाद सहित मुख्यमंत्री जी के निजी सहायक तुलसी कौशिक एवं उनके टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें देते हुए आभार व्यक्त किया है।
ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग द्वारा लेटर ऑफ परमिशन जारी करने पर पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में डीएम कार्डियोलॉजी की 02 सीट स्वीकृत हो गये हैं। अब प्रदेश के मेडिकल कॉलेज रायपुर में डीएम कॉडियोलॉजी का पाठ्यक्रम शामिल कर लिया गया है। डीएम कार्डियोलॉजी की 02 सीट की स्वीकृति से प्रदेश में सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा शिक्षा को मजबूती मिलेगी तथा हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी एवं प्रदेश से बाहर ईलाज हेतु जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। श्री सिंह ने केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को डीएम कॉडियोलॉजी के 02 सीटों की सौगात देने पर आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनायें दी है।
–0–




