Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeBlogकल निकलेगी नगर में बाबा श्याम की भव्य फागुन निशान यात्रा

कल निकलेगी नगर में बाबा श्याम की भव्य फागुन निशान यात्रा

कल निकलेगी नगर में बाबा श्याम की भव्य फागुन निशान यात्रा

ढ़ोल,धमाल, डीजे और झांकियों के साथ रंग-गुलाल बीच निकलेंगे श्याम प्रेमी

रायगढ़ 11 फरवरी : फागुन माह खाटू नरेश बाबा श्याम का महीना माना जाता है। श्याम प्रेमियों द्वारा इसे फागुन उत्सव के रूप में मनाया जाता है। बहुत से आयोजन होते है। इसी कड़ी में कल 12 फरवरी गुरुवार को श्री श्याम लखदातार सेवा समिति ने कृतार्थ-4 का आयोजन किया है। जिसमे भव्य निशान यात्रा एवं कीर्तन का आयोजन किया है। जो दोपहर 4 बजे गाँधी गंज से प्रारंभ होगी और नगर भ्रमण करते हुए संजय काम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर जाएगी। जहां भक्तों द्वारा बाबा को निशाना अर्पित किए जाएंगे। इस वर्ष 1500 से अधिक निशान बनाये गए है एवं शोभायात्रा को आकर्षित बनाने के लिए बहुत सी तैयारियां की गई है। समिति के सदस्य प्रकाश निगानिया ने निशान यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए बहुत ही तैयारी की गई है जैसे बाबा श्याम के लिए घोड़े की बग्गी,धमाल,ढोल,पुष्प वर्ष, इत्री वर्षों और तरह-तरह की मनमोहक झांकियां बाहर से बुलाई गई है। यात्रा दोपहर 4 बजे गाँधी गंज स्थित श्री राम मंदिर से प्रारंभ होगी। गंज की परिक्रमा के बाद निशान यात्रा श्याम टॉकीज चौक, एमजी रोड, रामनिवास टॉकीज रोड,श्री अग्रसेन चौक से सवाड़िया बिल्डिंग के सामने से गौरी शंकर मंदिर चौक पहुंचेगी। गौरी शंकर मंदिर चौक से पैलेस रोड, लाल बिल्डिंग, हटरी चौक,गद्दी चौक, सुभाष चौक होते हुए संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्याम मंदिर जाएगी। फागुन माह के अवसर पर आयोजित इस निशान यात्रा में अधिक से अधिक शामिल होकर पुण्य के भागी बने।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical