Monday, December 1, 2025
Google search engine
HomeBlogसुने मकान से फिर हुई नकदी रकम एवं सोनी चांदी के जेवरात...

सुने मकान से फिर हुई नकदी रकम एवं सोनी चांदी के जेवरात की चोरी

सोनी मकान से फिर हुई नकदी रकम एवं सोनी चांदी के जेवरात की चोरी, अपराधी लगातार दे रहे हैं पुलिस को चुनौती

रायगढ़। शादी समारोह में शामिल होने गई महिला के सुने मकान को अज्ञात चोरो ने निशाना बनाते हुए नगदी रकम के अलावा सोने चांदी के जेवरात को मिलाकर कुल 75 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस अज्ञात चोरो के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला भूपदेव थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के मुताबिक भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरी निवासी सुरवेली सिदार ने थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया की 1 मई को अपने जेठ की लड़की की शादी में जाने के दौरान घर में ताला गए थे। महिला ने बताया की खाना खाने के बाद दोपहर साढ़े 3 बजे जब वह घर पहुंची घर के मुख्य द्वार में लगा ताला नहीं था और कुण्डी खुला हुआ था। अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए जब महिला ने अंदर जाकर देखता तो उसके होश उड़ गए, दोनों कमरों का ताला टुटा हुआ था। पहले कमरे में रखे अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था वहीं दूसरे कमरे में रखे एक बड़े पेटी का ताला टुटा मिला।
प्राथी सुरवेली सिदार ने बताया की सुने मकान से अज्ञात चोरो ने नगदी रकम 40 हजार रूपये के अलावा 35 हजार के सोने, चांदी के जेवरात को मिलाकर कुल 75 हजार की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं।
बहरहाल महिला की रिपोर्ट पर भूपदेवपुर थाने की पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(a) 331(3)बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात चोरो की पतासाजी में जुट गई है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical