Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
HomeBlogकार्यकर्ताओं को जोड़कर रखने वाले कांग्रेस नेता नगेंद्र नेगी बने ग्रामीण जिला...

कार्यकर्ताओं को जोड़कर रखने वाले कांग्रेस नेता नगेंद्र नेगी बने ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष

पार्टी की रीति नीति से पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को जोड़कर रखने वाले कांग्रेस नेता नगेंद्र नेगी बने ग्रामीण जिला अध्यक्ष

प्रभार में चल रहे कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष में ताजपोशी हो ने से कार्यकर्ता होंगे रिचार्ज

शहर के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी, त्रिस्तरीय चुनाव में जीत के लक्ष्य के लिए बनाएंगे रणनीति

जनकर्म की विशेष चर्चा

रायगढ़।
त्रिस्तरीय चुनाव के बीच लंबे समय से प्रभार में चल रहे रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण पद में नई नियुक्ति कांग्रेस पार्टी ने सोमवार देर रात घोषणा की है। जिसमे अध्यक्ष की ताजपोशी नगेंद्र नेगी को बनाया गया है। नगेंद्र नेगी
खरसिया विधायक उमेश पटेल के विश्वस्त सिपहसालार माने जाने वाले है। इसके अलावा पार्टी की रीति नीति से सबको साथ लेकर चलने में सियासी महारत हासिल है।
देखा जाए तो लंबे समय से राजनीतिक गलियारों में
नगेंद्र नेगी की नियुक्ति दोबारा अध्यक्ष के तय मानी जा रही थी। जिसमें फिर से रायगढ़ शहर की कमान उनके हाथ देने के सुगबुगाहट चली आ रही थी।
फिलहाल ग्रामीण अध्यक्ष का पद सारंगढ़ जिला अलग बनने के बाद अरुण मालाकार ही ग्रामीण अध्यक्ष का काम देख रहे थे ऐसे में अब रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण का नया अध्यक्ष बना दिया गया है। पंचायत चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की यह ग्रामीण नियुक्ति अहम मानी जा रही है।
इस बीच कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़े रहने वाले नेता नंदेली हाउस के चेहते नेता पर पंचायत चुनाव की जीत की उम्मीद भी लगा रही है यह कहना गलत नही होगा।
बहरहाल नए अध्यक्ष से राजनीतिक समीकरण और मुद्दे पर जनकर्म की विशेष चर्चा

पंचायत चुनाव को लेकर सवाल जवाब

सवाल -जिला पंचायत, नगर पंचायत , जनपद पंचायत में किस आधार पर टिकट वितरण करेंगे ?

जवाब- कांग्रेस पार्टी सदैव जनता से जुड़े कांग्रेस कार्यकताओं को महत्व देती है। जिला पंचायत जनपद पंचायत में अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतारेगी।

सवाल -2025 के त्रिस्तरीय चुनाव में किस प्रमुख मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे

जवाब- पंचायत चुनाव में मुख्य मुद्दे के तौर पर किसानों की समस्या हैं धान खरीदी मे अधिक तौल में लिया जा रहा है। शासन प्रशासन कोई जांच नही ओ रही है। किसानों को धोखा दिया है। महतारी वंदन योजना में महिलाओं को ठगा जा रहा है चुनावी वायदे को सरकार पुरा नही की है। महिलाओ राशि काट कर दी जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में कानून व्यवस्था खराब है। इसके अलावा स्थानीय मुद्दे के साथ भी चुनाव लड़ेंगे।

सवाल – रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता थोड़ी सुस्त नजर आ रहे है इसका क्या कारण है ?
जवाब – कही कोई कांग्रेस का कार्यकर्ता सुस्त नही है, सभी लोग चुनाव की तैयारी में लगे है आने वाले नगरीय निकाय पंचायत चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।

सवाल – आमजन और विपक्षी पार्टी के लिए कोई संदेश
जवाब- कांग्रेस किसान मजदूर गरीब आम जन की पार्टी है वहीं भाजपा अमीरो की पार्टी है। जनता को इस बात को समझना पड़ेगा, देश सभी वर्गों को साथ लेकर ही चल सकता है जो कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।

सवाल -राजनीतिक जीवन मे आपके आदर्श नेता
जवाब- राजनीतिक जीवन मे मेरे आदर्श नेता जिनको मैं अपना राजनीतिक गुरु भी मानता हूं वो है शहीद नंदकुमार पटेल जी के मार्गदर्शन में ही राजनीतिक जीवन की शुरुआत किया था। एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष जैसे पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुये अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते आ रहा हूं। नए दायित्व पार्टी दी है इस पर भी उम्मीद पर खरा उतरूंगा।

ऐसे रहा नेगी का राजनीतिक सफरनामा

वर्ष 2021 में सदस्य कृषक कल्याण परिषद छत्तीसगढ़ शासन
15 सितंबर 2018 को संयुक्त सचिव भारतीय कांग्रेस पार्टी
2011 में अध्यक्ष प्रतिबद्ध सेवा समिति
जुलाई 2014 जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रायगढ़ यह पद उन्होंने मार्च 2018 तक निर्वहन किए है।
2012-14 तक चेयर पर्सन कांग्रेस मीडिया सेल में रहे , यह पद उन्हें दो बार मिला ।
6 अप्रैल 20012 को प्रभारी लैलूंगा, पामगढ़ जैजैपुर विधानसभा
2003 से 2028 तक विधायक प्रतिनिधि शहीद नन्द कुमार पटेल खरसिया के रहे।
6 जनवरी 2003 जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस
22 मार्च 2002 को कांग्रेस पार्टी ने ब्लाक रिटर्निंग आफिसर खरसिया बनाया।
6 दिसबंर 1998 को ग्राम पंचायत जोरापाली से सरपंच निर्वाचित हुए।
20 जनवरी 1994 को एनएसयूआई अध्यक्ष ग्रामीण बने यह दायित्व 1996 तक वे संभाले है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical