Wednesday, July 29, 2026
Google search engine
HomeBlogरायगढ़ आईटी का नाम अब 'सेठ किरोड़ीमल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी'

रायगढ़ आईटी का नाम अब ‘सेठ किरोड़ीमल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’

रायगढ़ आईटी का नाम अब ‘सेठ किरोड़ीमल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’


रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने रायगढ़ स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईटी), रायगढ़ का नाम परिवर्तित कर “सेठ किरोड़ीमल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़” कर दिया है। इस संबंध में विभाग द्वारा 28 जुलाई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने संस्थान के नाम परिवर्तन को मंजूरी प्रदान करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नाम परिवर्तन के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की सहमति प्राप्त कर ली गई है। आदेश उप सचिव श्रीकांत वर्मा द्वारा जारी किया गया है तथा इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिवालय, जनसंपर्क विभाग, तकनीकी शिक्षा संचालनालय, बिलासपुर संभाग के आयुक्त, रायगढ़ कलेक्टर, जिला कोषालय अधिकारी तथा संस्थान के प्राचार्य सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।
इस निर्णय के बाद अब संस्थान के सभी शासकीय अभिलेखों, पत्राचार, प्रमाण-पत्रों और प्रशासनिक दस्तावेजों में नया नाम “सेठ किरोड़ीमल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़” दर्ज किया जाएगा। शासन के इस फैसले को रायगढ़ के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान की नई पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
सेठ किरोड़ीमल के बारे में
सेठ किरोड़ीमल रायगढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी और दानवीर थे, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके सम्मान में रायगढ़ के इस प्रमुख तकनीकी संस्थान का नामकरण किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके सामाजिक योगदान से प्रेरणा ले सकें।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical