Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeBlogमहाकाल की झांकी ,कड़प्पा और बाहुबली रामनवमी शोभायात्रा में बनेंगे आकर्षण,

महाकाल की झांकी ,कड़प्पा और बाहुबली रामनवमी शोभायात्रा में बनेंगे आकर्षण,

महाकाल की झांकी ,कड़प्पा और बाहुबली बनेंगे रामनवमी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बिंदु

50 हजार से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल, आयोजन को भव्यता देने जुटे भक्तगण, शोभा यात्रा का होगा भव्य स्वागत सत्कार, सुरक्षा व्यवस्था का भी ख्याल

रायगढ़/ शहर में रामनवमी के शोभायात्रा की तैयारी अपनी पूर्णता की और है।सर्व हिन्दू समाज निरंतर बैठकों के साथ आयोजन के 13 वे वर्ष को भव्यता देने में जुटा है।27 मार्च को आयोजित होने वाली भगवान राम की शोभायात्रा स्थानीय नटवर स्कूल से प्रारंभ होगी।जिसमें सभी चौक चौराहों में आकर्षक साज सज्जा के साथ ही मनमोहक झाकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी।वही शोभायात्रा के सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति द्वारा 12 फिट से अधिक ऊंची झाकियों को सकरे मार्गो पर न ले जाने का भी निर्णय लिया गया है। वही इस आयोजन में लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

आकर्षक झाकियां और लोक नृत्य दल बनेंगे आकर्षण का केंद्र

गौरतलब हो कि शहर में वर्ष 2014 में रामनवमी पर शोभायात्रा आयोजन की शुरुआत की गई थी।जिसकी महती जिम्मेदारी शहर के सर्व हिन्दू समाज द्वारा सतत निभाई जा रही है।आयोजन के 13 वे वर्ष में भी आयोजन समिति द्वारा लगातार बैठकों का आयोजन करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा तैयार कर ली गई है।जिसमें आकर्षक झाकियां जिनमें महाकाल की सवारी,कालाहांडी कप्पा,बाहुबली,कलकत्ता से कार्टून सहित पंजाब पाईप बैंड पार्टी,उड़ीसा सिंग बाजा के साथ ही साथ पंथी नृत्य,कर्मा एवं सुआ नृत्य से लोककला की छटा बिखरेगी।सामाजिक भागीदारी से तय होने वाले इस आयोजन इस वर्ष 27 मार्च को किया जाना है।जिसमें शोभायात्रा का शुभारंभ स्थानीय नटवर स्कूल से होते हुए
*श्री रामनवमी शोभा यात्रा मार्ग, स्टेशन चौक, गांधी गंज, गांधी प्रतिभा, रामनिवास टाकीज, गोपी टाकीज, मंदिर चौक, सुभाष चौक, गद्दी चौक, पैलेस रोड़, चांदनी चौक, गांजा चौक, हटरी चौक, सिटी कोतवाली, हंडी चौक, घड़ी चौक होते हुए रामलीला मैदान में पहुंचेगी जहां इसका समापन होगा।जहां रामभक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन सम्पन्न होगा।

शोभा यात्रा का होगा भव्य स्वागत सत्कार, सुरक्षा व्यवस्था का भी ख्याल

रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य शोभा यात्रा में शहर के अलग अलग मोहल्लों से रामभक्तों की 25 टोली शिरकत करेगी।शोभायात्रा का प्रमुख चौक चौराहों पर दस स्थानों पर हिंदू समाज के लोगों द्वारा स्वागत सत्कार के साथ ही जलपान और शीतल पेय की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।वही आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा के आवागमन में सुविधा का ध्यान रखते हुए 12 फिट से अधिक ऊंची झाकियों को सकरे मार्ग जिसमें हटरी चौक,गद्दी चौक, कोतवाली मार्ग से न ले जाने का निर्णय किया गया है।बहरहाल रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर समूचे शहर में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।जहां आकर्षक साज सज्जता के साथ ही सर्व हिन्दू समाज आयोजन को भव्यता देने जुटे है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical