Monday, October 13, 2025
Google search engine
HomeBlogनगर निगम आयुक्त की बनी फेक आई डी

नगर निगम आयुक्त की बनी फेक आई डी

नगर निगम आयुक्त की फेक आई डी प्रोफाइल बनाकर की जा रही पैसों की मांग, आयुक्त ने लोगों को किया सावधान


रायगढ़। नगर निगम आयुक्त की फेक आईडी प्रोफाईल बना कर अज्ञात व्यक्ति उनसे संबंधित व्यक्तियों से पैसों की मांग कर रहा था। जिसके बाद आयुक्त ने अपने परिचित लोगों को इसकी जानकारी दी और पैसे नहीं देने की अपील की। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त ब्रिजेश सिंह क्षत्रिय की किसी अज्ञात व्यक्ति आईडी बना ली। जब इस बात की जानकारी उन्हें हुई तब उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिचितों सहित अन्य लोगोंं को देते हुए उन्हें सावधान किया। दरअसल जिस व्यक्ति ने यह आईडी बनाई है, वह इसके माध्यम से मैसेज भेजकर लोगों से पैसों की मांग कर रहा था। कई लोगों को इस अज्ञात व्यक्ति ने कई लोगों से पैसे भी मांगे, उन व्यक्तियों ने श्री क्षत्रिय से संपर्क कर इसकी जानकारी ली। तब उन्हें पता चला कि यह फेक आई डी है जिसके माध्यम से कोई अज्ञात व्यक्ति लोगों को ठगने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त ने बताया कि जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने अपने परिचितों को संपर्क करते हुए सर्तक रहने को कहा। साथ ही इस आईडी को बंद करा दिया है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical