Tuesday, December 2, 2025
Google search engine
HomeBlogविशेष भेटवार्ता: अजेय योद्धा ए मनोज अग्रवाल

विशेष भेटवार्ता: अजेय योद्धा ए मनोज अग्रवाल

विशेष भेटवार्ता: अजेय योद्धा ए मनोज अग्रवाल

7 बार लगातार जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचित होना है गौरवपूर्ण उपलब्धि

रायगढ़। रायगढ़ जिला के सबसे सुंदर क्षेत्र लैलूंगा जनपद से लगातार 7 बार जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचित होना अपने आप में गौरवपूर्ण उपलब्धि है उसमें भी 4 बार उसी जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष पद पर आसीन रहने वाले शखसीयत व अजेय योद्धा है मनोज अग्रवाल सुखन भाई। अभी वर्तमान 2025 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुंजार क्षेत्र से सातवॉ बीडीसी चुनकर आए है। अपने समर्पण और सेवा के लिए पहचाने जाने वाले मनोज अग्रवाल उर्फ सुखन भाई पिछले 50 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्पित कार्यकर्ता है। साथ ही जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उसके निराकार को सर्वोपरि मानकर कार्य करते है। उन्होंने हर संकट की घड़ी में जनता का साथ दिया और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहते है।

7 बार चुनाव जीतने का मंत्र

लैलूंगा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल उर्फ सुखन भाई ने 7 बार चुनाव जीतने वाले जनप्रतिनिधि है। इन्होंने बताया कि निःस्वार्थ भाव, सदैव जनता से संपर्क एवं जनता की दुख सुख में साथ खडे रहने को बताया। सुखन भाई ने यह भी बताया कि वे प्रतिदिन लगभग 11 से 12 घंटे जनता को समय देते है। वो वोट की राजनीति नही करते है। सेवा, समर्पण और सहयोग को प्राथमिकता देते है। समस्या को नही समस्या के समाधान को सर्वोपरि रखकर जनता के बीच सक्रिय रहते है। अब तक 7 बार चुनाव जीत चुके है और 4 बार जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भी निर्वाचित हुए है।

50 से अधिक वर्षो से है भाजपा सक्रिय सदस्य

अजये योद्धा के नाम से पहचान बनाने वाले मनोज अग्रवाल ने माने तो वे पिछली 50 वर्षो से अधिक समय से भारतीय जनता पार्टी यानि भाजपा के सक्रिय सदस्य है। एकनिष्ठ उन्होने पार्टी की सेवा की है। पार्टी ने भी उन्हें समय – समय पर संगठन के दायित्वों से सराहा है। इन्हें भाजपा राजपुर मंडल सहित कापू व धरमजयगढ़ का प्रभारी नियुक्त कर चुकी है। स्थानीय लैलूंगा भाजपा मंडल में कोषााध्यक्ष रह चुके है। भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक तक मनोनित कर चुका है। इन्होंने अपनी व्यवहार कुशलता का परिचय देते हुए जिला संयोजक बन कर पूरे रायगढ़ जिले के व्यवसायिक प्रकोष्ठ का दायित्व निर्वहन किया है।

वर्तमान में प्राथमिकता से करने योग्य कार्य

लगातार चुनाव जीत कर अपनी अलग पहचान बनाने वाले मनोज अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान समय में प्राथमिकता से जो काम करने वाला हूं वह है जल जीवन मिशन मेरी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के प्रत्येक घरों तक नल जल पहुंचे। पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए किसी को दिक्कत ना हो इसलिए मैं स्वयं स्वप्रेरणा से जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुचे यह हर सम्भव प्रयास करूगा। साथ ही महतारी वंदन योजना, वृ़द्धा पेंशन, विधवा पेंशन, परित्यक्ता पेंशन जैसी जनसरोकार से जुडे शासकीय योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य मैं करता हूं और आगे भी करता रहूंगा। लोगों को व्यक्तिगत लाभ मिले इसके लिए शासन ने अनेकानेक योजनाएं चला रही है। जानकारी के अभाव अथवा दस्तावेज की कमी के कारण वंचित रह जाते है जिसें मैं स्वयं लगकर उनकी दस्तावेज पूरी करके उन्हें योजनाओं का लाभ दिलवाना मेरी जिम्मेदारी व कर्तव्य है।

निजी जीवन की बातें

मेरी निजी जीवन बहुत ही सीधा व सरल है। हम ग्रामीण जन सुबह जल्दी उठते हुए नित्यकर्म से निवृत होकर योग, थोडा बहुत व्यायाम, स्नानादि करके पूजा ध्यान करके स्वल्पाहार कर काम पर निकल जाते है। मुझे छत्तीसगढ़ी व्यंजन सबसे पसंद है। गांव के घर – घर में बनने वाली पकवान बडी चाव के साथ खाता हूं साथ ही खिलाने में भी मजा आता है। मेरे 3 भाई एवं 1 बहन है। साथ ही मेरी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा अग्रवाल ने सदैव मेरा साथ हर परिस्थिति में दी है। हमारा 1 पुत्र आयुष अग्रवाल 27 वर्ष एवं 1 पुत्री प्रियल अग्रवाल है। हमारे दोनो बच्चों का शादी हो गया है। दोनो के ही एक एक बच्चे है। बेटी की शादी बिलासुपर में हुआ है। मेरी बेटी का ससुराल परिवार भाजपा के पितृपुरूष लखीराम अग्रवाल के परिवार से है। बेटे का शादी लैलूंगा में हुआ है। वर्तमान राजनीति में मुझे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे अधिक पसंद है। उनकी नियत, नीति व नियती सब अच्छे लगते है। उनकी प्रेरक भाषण दिल को छु जाता है। राजनीति ही मेरी हॉबी है। मेरा अधिक समय राजनीति में ही निकलता है। कभी कभी समय मिलता है तो फिल्में भी देख लिया करता हूं अभिनेता में धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन एवं अभिनेत्री हेमामालिनी, जया बच्चन जैसी पूरानी अभिनेत्रियों की मूवी अधिक देखता हूं। ये मुझे पसंद है।

युवाओं एवं जनता के नाम संदेश

हमें अपने कार्य को सरल, सहज व मनपसंद का चुनना चाहिए। जिसे गहराई व प्रभावी ढंग से करके विशेष बनाना चाहिए। अपना सर्वश्रेष्ठ 100 प्रतिशत देना चाहिए। पूरी मनोयोग से हर कार्य को करने से सफलता आसानी से मिलता है। साथ ही समय के साथ अपडेट होते रहना चाहिए। जनरेशन अब का बहुत का तकनीकि आधारित होने के कारण बहुत फास्ट है। समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना पडेगा। नही तो हम पीछे रह जायेगे। दूसरी बडी बात देश व राज्य बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है हमें भी फालतु के खर्च बचा कर आने वाले समय की चुनौतियों को ध्यान में रखकर धन संजय / बचत पर फोकस करना होगा। धन संजय का मतलब गलत रास्ते कमाना नही है। ईमानदारी से कमाया हुआ धन सदैव बरकत देता है। मन में शांति व सुखदायी होता है। आज के युवा साथियों को शॉटकट का रास्ता कभी नही अपनाना चाहिए। अपनी योग्यता एवं गुणवत्ता पर ध्यान देना है। बडो का सम्मान करना है। सत्य की रास्ते को चुनना है। सदैव सही काम करना है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical