Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
HomeBlogचाणक्य बुद्ध की धरती से मां को अपमानित करने वालो को बिहार...

चाणक्य बुद्ध की धरती से मां को अपमानित करने वालो को बिहार की जनता सबक सिखायेगी:- भाजपा

चाणक्य बुद्ध की धरती से मां को अपमानित करने वालो को बिहार की जनता सबक सिखायेगी:- भाजपा

मोदी की मां पर अपमानजनक टिप्पणी पर क्षुब्ध भाजपाइयों द्वारा राहुल तेजस्वी का पुतला दहन, मां का अपमान कांग्रेस की संस्कृति :भाजयुमो

रायगढ़:- मां का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति बन गई है सत्ता पाने के लोभ में कांग्रेस राजनीति की मर्यादाएं भूल गई है। उक्त बाते भाजयुमो नेताओं ने गांधी चौक में राहुल के साथ तेजस्वी यादव के पुतला दहन के दौरान कही। गुरुपाल भल्ला, विवेक रंजन सिंहा, श्रीकांत सोमवार, नगर पालिक निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू,महामंत्री विकास केडिया, जिला उपाध्यक्ष अरुण कातोरे, विलिस गुप्ता , बब्बल पाण्डेय, ज्ञानेश्वर सिंह,शिला तिवारी, पवन शर्मा, गौतम चौधरी, पवन अग्रवाल, दिबेश सोलंकी, विलिश गुप्ता, रत्थू गुप्ता, सनत नायक,सुरेश गोयल, शशिकांत शर्मा, गौतम चौधरी, रंजू संजय, सुमित शर्मा, मण्डल अध्यक्ष संजय अग्रवाल,शैलेश माली, महामंत्री संतोष साहू, अभिलाष कछवहा, सूरज मिरि,पार्षद पंकज कंकर वाल, मुक्तिनाथ बबुआ, अमित शर्मा,खुल्लू सारथी,संगीता यादव,आंनद भगत,मुक्कु यादव, अजय मिश्रा,अन्नू सारथी, लक्ष्मी पटेल, मीनाक्षी मेहर, सरिता केशव जयवाल,अरुण देवांगन, नेहा देवांगन, लक्ष्मी बिश्वास सावित्री मिश्रा,,यादराम साहू, अंशु टुटेजा, प्रशांत सिंह,शिवकांशी, नवाब खान, शीनू राव, सूरज शर्मा,प्रवीण द्विवेदी, ऐश अग्रवाल,विपिन तिवारी, सौरभ चौधरी,चिंटू सिंह, अनुराग मित्तल, नराह पटेल, विक्रम दस,साहिल मनिहार,नरेंद्र ठेठवार, जुगनू राठौर, लक्की देवांगन, विजय प्रताप, नियाज खान, बिना दास, अभय अग्रवाल,अनीश सिंह, रितेश जैन, ओमकार तिवारी, हेमकांत साहू, आकाश शर्मा सतपाल बग्गा, अविनाश चौहान, सुनील थवाईत,सतनाम सिंह सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े नेता जिला भाजपा कार्यलय से पैदल नारे बाजी करते हुए गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समीप पहुंचे। बिहार चुनाव प्रचार के दौरान राहुल के साथ तेजस्वी यादव के साथ मंच से प्रधान मंत्री मोदी की सौ वर्षीय स्वर्गीय माता पर अपमानजनक ओछी टिप्पणी की जिस पर भाजपाई आग बबूला हुए और नाराज भाजपाइयों में पुतला दहन किया। कांग्रेस/राजद के राजनीतिक मंच से कभी मोदी जी की जाती को नीच बताया गया तो कभी आदिवासियों दलितों पिछड़ों का अपमान किया गया। कांग्रेस सदा समाज के पिछड़े और आदिवासियों का अपमान करती रही है। मोदीजी को भी बार-बार अपमानित करते रहे क्योंकि वे ओबीसी समाज से आते हैं। दिन-रात बिना थके, बिना रुके कार्य करने वाले, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को कांग्रेस/राजद के राजनीतिक मंच से मोदीजी सौ वर्षीय मां पर अपमानजनक टिप्पणी को ओछी राजनीति बताया। वरिष्ठ नेता गुरुपाल भल्ला ने कहा राजनीति दलों से जुड़े नेताओं में वैचारिक भिन्नता होती है लेकिन आपसी शत्रुता नहीं होनी चाहिए। महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा आदिवासी दलित पिछड़ों का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति बन गई है यही वजह है कि आम जनता उन्हें मतों से वंचित कर रही। मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा राहुल तेजस्वी यह भूल गए है कि मां को अपमानित करने वाले जनता से वोट हासिल नहीं कर सकते है। उपाध्यक्ष विलिश गुप्ता ने कहा बिहार की धरती ने भगवान बुद्ध और आचार्य चाणक्य को जन्म दिया है इस धरती से मां के अपमान को बिहार की जनता याद रखेगी। महामंत्री विकास केडिया ने कहा सभी की माताओं का सम्मान करना भारतीय राजनीति की संस्कृति है लेकिन कांग्रेस एवं राजद को भारत की संस्कृति से कोई लेना देना नहीं है।उक्त संबंध की जानकारी मीडिया प्रभारी गणेश अग्रवाल में दी ।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical