Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
HomeBlogनिगम चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस के प्रमुख मुद्दे

निगम चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस के प्रमुख मुद्दे

भाजपा केंद्र, राज्य सरकार, ओ पी के कार्ययोजना तो कांग्रेस महापौर कार्यकाल में हुए विकास कार्यो को लेकर फिर से जाएगी जनता के बीच

कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की नाकामी और कार्य का जबरन ढ़ोल पीटने का लगा रही है आरोप, भाजपा ने कांग्रेस पर सरकारी पैसे का बंदरबाट कर भ्रष्टाचार पर बिफरी


प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। वार्ड आरक्षण के बाद नेताओं ने भी इस दिशा में कमर कसते हुए अपनी- अपनी पैठ बनाने के लिए वार्ड भ्रमण तक करने लगे है। शहर के 48 वार्डो में वार्डो के परिदृश्य के साथ अलग- अलग मुद्दा है। चूंकि पूरे शहर का भी एजेंडा मानो एक ही है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस के नेताओ ने गुणा- भाग के साथ पार्टी स्तर में मुद्दे के साथ एजेंडे पर फोकस करने लगे हैं।
देखा जाए तो शहर औद्योगिक क्रांति के रूप में तेजी से विकसित हुआ है। चुनाव को लेकर जनता जनार्दन की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहती है। जनता भी नेता उसे ही चुनने की भूमिका में रहती है जिसका सरोकार सीधे जनता और शहर से जुड़ा हो, निर्णय लेने में दलगत के बजाए जनहितार्थ पर केंद्रित हो। सुरक्षा स्वास्थ्य , सफाई , जैसे कार्य के अलावा मूलभूत सुविधाएं भी इसकी मानक को तय करते है। शहर वासी विकास के साथ महानगरों की तर्ज पर सुविधाओं की आस के लिए लालायित है। जनता जनार्दन के विवेक पर वर्ष 2025 निकाय चुनाव शहर का चुनावी महाकुंभ बनने की आसार नजर आ रही है।

शाखा यादव के हवाले से कांग्रेस के प्रमुख मुद्दे

देश भर में अमृत मिशन योजना लागू की गई यह योजना भाजपा का है और पीएम मोदी ने शुभारंभ किए है। इसके बावजूद भी लोगो को स्वच्छ शुद्ध पानी के साथ 24 घंटे की आपूर्ति लोगों के घरों में नही हो पाया है यह भाजपा की नाकामी हैं।

शहर में लगाएं गए स्मार्ट मीटर बिल बेतहाशा बिल से लोगो के जेब पर आर्थिक बोझ है। यह योजना भाजपा जनता पर थोप दी है।

हमारे कार्यकाल में गली मोहल्ले एवं सभी वार्डो में मूल भूत
दलगत राजनीति से उठकर कार्य किया गया है। 10 समुदायिक भवन बनाकर जनता को समर्पित किया गया यह सुविधाएं सभी वर्गों को मिल रही है।

हमारी सरकार में वार्ड विकास के लिए पार्षद निधि बढ़ाया गया है ताकि विकास के लिए जद्दोजहद करने के बजाए स्वयं पार्षद कर सके।

पूर्व सरकार न स्वच्छता दीदीयों की संख्या कम कर दी थी लेकिन इसे हमारे सरकार ने बढ़ाया गया अब फिर से कम कर दिया गया है।

रायगढ़ शहर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग संजय काम्प्लेक्स सब्जी मंडी हैं इसके लिए पैसा आया था हमारे कार्यकाल में काम नही हो पाया है। इसे नई सरकार को आगे बढ़ाना था पर इसे रोक लगा दी गई है। क्योंकि यह योजना कांग्रेस की थी।

सुव्यवस्थित बाजार के लिए चार पौनी पसारी बनाया गया है। डिग्री कालेज में बेहतर तरीके से संचालित भी हो रही है।

तालाबो को 15 वें वित्त आयोग से कार्य किया गया है।इससे नाली के पानी को डायवर्ट किया गया है। ताकि सरोवर धरोहर बन सके। अधोसंरचना के तहत सड़क पुल पुलिया डामर सड़क, समेत कई कार्यो को किया गया है ।

शहर के खेल मैदान को संवारने के लिए भी प्रयास की गई हैं। रामलीला मैदान के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत
हुआ है। आधे राशि से काम भी हुआ है, राशि शेष है इसका सदुपयोग करना चाहिए। ताकि खेल प्रतिभा निखर सके।

शहर में भाजपा केवल श्रेय के लिए काम कर रही है। वर्तमान में काम कर शोर अधिक हो रहा है।
शहर सरकार अपने कार्यकाल में लोगो के बीच मे पहुचीं है,
हमारा कार्य जनता जनार्दन ने देखा है उसे लेकर ही हम जनता के बीच जाएंगे।

निकाय चुनाव के लिए भाजपा का प्रमुख मुद्दा (जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान)

छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश के हर अंतिम व्यक्ति तक जनहित व्यक्ति मूलक योजनाओं को संचालित कर रही है। जनता के लिए लाभान्वित योजना है, हम इसे जनता के बीच जाएंगे।

रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ने जिन कार्ययोजना बनाकर शहर समेत जिले व प्रदेश के लिए कार्य कर रहे है। यह भी घर – घर तक जनता के बीच लेकर जाएंगे।

1 साल के कार्यकाल में रायगढ़ में कई बड़े प्रोजेक्ट आए है। सड़क से लेकर अन्य कई अधोसंरचना को हरी झंडी मिली है और कार्य भी आरंभ हो गया। यह भाजपा की रीति नीति है, जो कहते है उसे अमल करके करते है।

पूर्व प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की कई बड़ी महत्वाकांक्षी योजनाओं को रोक रखा था, जिसे भी हमारी सरकार आते ही इस पर कार्य कर जनता के हक को उन्हें दिया है।

नगरीय निकाय में अन्य कई प्रमुख विकास कार्य के साथ जनता के जाएंगे। सबका साथ सबका विकास के साथ आगे आएंगे और चुनाव के लिए अलग से मुद्दा भी पार्टी स्तर में बनाई जाएगी।

नगर निगम में सत्ता में रही कांग्रेस महापौर की निष्क्रियता का दंश जनता ने झेला है। पांच सालो तक निगम की जनता विकास की बांट जोहती रही लेकिन कांग्रेस महापौर और सभापति होने के बावजूद शहर विकास के मामले में अछूता रहा। संजय कॉम्प्लेक्श निगम क्षेत्र की सड़के पेय जल समेत ढेरों ऐसे मसले रहे जिनमें कांग्रेस ने सत्ता रहते कोई काम नहीं किया।

नगर निगम में चल रही बंदर बांट व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से भी विकास कार्य प्रभावित हुए है ।

विधायक ओपी चौधरी के द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को असली जामा पहनाए जाने का काम भाजपा की शहर सरकार करेगी।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical