Monday, October 13, 2025
Google search engine
Homeछत्तीसगढ़वार्डों में पसरी गंदगी और जाम पानी से डेंगू का खतरा, अब...

वार्डों में पसरी गंदगी और जाम पानी से डेंगू का खतरा, अब तक 58 पॉजिटिव केस

दवा छिड़काव और फागिंग मशीन नहीं चलने से तेजी से बढ़ रहे मच्छर

रायगढ़। शहर के अधिकांश वार्डों में जगह-जगह पसरी गंदगी और बारिश के जाम पानी से डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। अब तक शहर में डेंगू के 58 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके बाद भी नगर निगम द्वारा दवा छिड़काव और फागिंग मशीन चलाने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे तेजी से मच्छर बढऩे लगे हैं और शहरवासी भयभीत हैं।

डेंगू का सीजन आने के बाद भी शहर के अधिकांश वार्डों में गंदगी पसरी हुई है। वार्डों में स्थानीय निवासी अघोषित कचरा डंपिग यार्ड बना दिए हैं। जिससे कचरों के साथ-साथ बारिश का पानी भी उसमें जाम होने लगा है। शहर के बूजी भवन चौक अशर्फी देवी नेत्र चिकित्सालय, बेलादुला, बोईरदादार, चांदनी चौक, स्टेशन रोड, गांधी गंज सहित ऐसे कई स्थान हैं जहां कचरों का अंबार लगा हुआ है। भिनभिानी मक्खियां और कचरों की सड़ांध से ऐसे ही लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कचरों के साथ-साथ जाम पानी से डेंगू मच्छर भी पनपने लगे हैं। खास बात यह है कि निगम द्वारा कई वार्डों में जाम नालियों तक की सफाई नहीं की गई है। जिससे लोग भयभीत हैं। इधर शहर में डेंगू के 58 केस सामने आ चुके हैं। वहीं अब मच्छरों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। समय रहते शहर सरकार, निगम प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। जब स्थिति हाथ से निकल जाती है तो अधिकारी नींद से जागते हैं। अभी वार्डों में दवा का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। जिससे डेंगू मच्छर का लार्वा खत्म हो सके। वहीं शहर में फागिंग मशीन भी दिखाई नहीं दे रही है। ज्ञात हो कि पिछले साल ही डेंगू ने पूरे शहर में हाहाकार मचा दिया था। एक के बाद एक युवकों की मौत से शहर वासी सकते में आ गए थे। इसके बाद भी शहर सरकार डेंगू को हल्के में ले रही है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical