Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeBlog10वीं-12वीं प्री-बोर्ड में 30 फीसदी परीक्षार्थी असफल

10वीं-12वीं प्री-बोर्ड में 30 फीसदी परीक्षार्थी असफल

कम समय में परीक्षा की तैयारी विद्यार्थियों के लिए बनी चुनौती बढ़ी चिंता, 10 वीं – 12वीं प्री-बोर्ड में 30 फीसदी परीक्षार्थी असफल

रायगढ़। माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो रही है। पखावाड़े भर पहले ली गई प्री-बोर्ड की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के बाद 30 प्रतिशत विद्यार्थी असफल पाए गए हैं। इसमें 10 वीं बोर्ड में 6236 तथा 12 वीं में 5382 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं, उधर कम प्रतिशत एवं शत प्रतिशत परिणाम शिक्षकों की कमी, अधूरा कोर्स, कम समय में पूरी तैयारी को लेकर तनाव जैसी समस्या के चलते बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों पर काफी दबाव बना हुआ है। सीमित समय में तैयारी विद्यार्थियों के लिए चुनौती बनी है।
विशेषज्ञों की मानें तो परीक्षा के शेष बचे समय का उपयोग अंक निर्धारण के साथ योजनाबद्ध तरीके से करते हुए अगर छात्र-छात्राएं तैयारी करते हैं तो उन पर दबाव नहीं होगा। परीक्षा में आने वाले प्रश्नों में किसे पहले हल करें किसे बाद में इसका भी ध्यान रखना फायदेमंद होगा। परीक्षा की निकटता को देखते हुए विद्यार्थी तैयारी में जुटे है। सभी का उद्देश्य अच्छे अंक लाना है। ऐसे में परीक्षा का दबाव स्वाभाविक है। कुछ प्रचार्य का कहना है कि दबाव से उबरने के लिए कुछ खास बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
छात्रों को विषयवार योजना बनानी होगी। हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी में ज्यादातर प्रश्न ऐसे आते हैं, जिसमें सीमित शब्दों में जवाब देने होते है। ऐसे में चैप्टर को समझकर पढ़ने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को अधिक अंक लाने के लिए दबाव न डालें। बच्चों के साथ सामान्य व्यवहार करें। अपने लिखे नोट्स के महत्वपूर्ण बिंदुओं के साथ साथ पाठ्यक्रम के सार पर ध्यान दें। संकुल शिक्षा विद गणेश प्रजापति का कहना है कि विद्यार्थी टाइम टेबल बनाएं उसमें इस बात पर खास ध्यान दें।

फेक्ट फाइल
वर्ष 2024-25 में 12 वीं कक्षा के लिए 9755 दर्ज संख्या थी।
वर्ष 2024-25 में 10 वीं कक्षा के लिए 13243 दर्ज संख्या थी।
वर्ष 2025-26 में 12 वीं कक्षा के लिए 8994 परीक्षार्थी दर्ज संख्या
वर्ष 2025-26 में 10 वीं कक्षा के लिए 11935 परीक्षार्थी दर्ज संख्या

12 को गोपनीय सामग्री का होगा वितरण

हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षा में एक भी केंद्र को संवेदनशील घोषित नहीं किया गया है। जबकि कई केंद्र संवेदनशील है। इधर परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण 12 फरवरी को किरोड़ीमल नटवर स्कूल आत्मानन्द में होगा। इसके उपरांत थाना चौकी में गोपनीय सामग्री को रखने की कवायद की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक सामग्री वितरण से पहले नए केंद्रों में स्वीकृति मिलने की संभावना है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical