Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeBlogकेलो ब्रिज पर लगे पोल पर चल रही आरी,दुर्घटना की संभावना है...

केलो ब्रिज पर लगे पोल पर चल रही आरी,दुर्घटना की संभावना है भारी

केलो ब्रिज पर लगे पोल पर चल रही आरी, दुर्घटना की संभावना है भारी, चोरी के प्रयास की आशंका, जिम्मेदार बने अनजान..?

रायगढ़/ शहर के केलो ब्रिज पर लगे एक पोल की स्थिति को देखकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां वर्तमान में भारी भरकम पोल के खंभों को काटे जाने के निशान आसानी से देखे जा सकते है।मानो पोल को काटकर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा हो ।परन्तु आश्चर्य की जो मार्ग शहर के व्यवस्तम मार्गो में शुमार हो वहां ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।पोल के निचले हिस्से में कट के स्पष्ट निशान नजर आ रहे हैं, जिससे यह आशंका और भी गहराती है कि किसी असामाजिक तत्व ने इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।जिसके काटे जाने और कमजोर होने पर किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

गौरतलब हो कि केलो ब्रिज न केवल शहर की यातायात व्यवस्था के लिए अहम है, बल्कि यह आम नागरिकों की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में पुल पर लगे पोल के साथ इस तरह की छेड़छाड़ बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो यह किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है।लोगों की माने तो, पोल पर किया गया कट सामान्य क्षति नहीं लगती, बल्कि यह किसी औजार से जानबूझकर किया गया प्रतीत होता है। आशंका जताई जा रही है कि लोहे या अन्य धातु की चोरी के इरादे से यह कृत्य किया गया होगा। बताना लाजमी होगा कि कुछ समय पूर्व ही पुलिस प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर कार्यवाही कर कबाड़ व्यवसाय कि नकेल कसी गई थी।वही एक बार फिर केलो पुल के भारी भरकम खंभे को काटने की साजिश इनकी सक्रियता को दर्शा रहा है।

आखिर जिम्मेदार कौन….?
केलो पुल शहर में यातायात सुगमता का एक शसक्त माध्यम है।जिसकी सजावट को लेकर जिंदल कंपनी द्वारा इस पर भारी भरकम लोहे की रेलिंग से निर्मित प्रवेश द्वार बनाया गया।परन्तु इस व्यवस्तम मार्ग में भारी भरकम रेलिंग को काटे जाने का प्रयास आखिर किसकी अनदेखी मानी जाएगी।आमजनता जो इस मार्ग में आवाजाही करने के बावजूद इसकी अनदेखी करता है।या फिर नगर निगम अथवा कंपनी जिसने इसे लगवाया है।बहरहाल इस सबसे पहले ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की जवाबदेही पुलिस प्रशासन की है।जब मुख्य मार्ग पर ऐसा कृत्य करने की हिम्मत असामाजिक तत्व रखते हो तो फिर गली मोहल्लों की सुरक्षा तो भगवान भरोसे ही है।अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर लापरवाही और संभावित चोरी के प्रयास को कितनी गंभीरता से लेता है और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical