हावड़ा मेल रायगढ़ में 20 मिनट स्टॉप तो शताब्दी का समय भी बिगड़ा, मालगाड़ियों के फेरे में यात्री सुविधा नदारद, जनशताब्दी निर्धारित समय से दस मिनट बाद छूटी
रायगढ़/ आमतौर पर जनशताब्दी ट्रेन को निर्धारित समय पर ही स्टेशन से छुटते हुए देखने को मिला है।परन्तु रेल्वे द्वारा मालगाड़ियों को दी जाने वाली तवज्जो ने यात्रियों के इस भ्रम को भी दूर कर दिया।मंगलवार को एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला।जब जनशताब्दी ट्रेन को निश्चित समय पर रायगढ़ स्टेशन से हरी झंडी तो मिल गई।परन्तु आधे मिनट के भीतर ही ट्रेन के पहियों पर ब्रेक लग गए।जिसके लगभग 10 मिनट बाद ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया।
गौरतलब हो कि किसी समय में जनशताब्दी रायगढ़वासियो के लिए सफर का महत्वपूर्ण साधन था।एक ऐसी ट्रेन जिसे निर्धारित समय के बाद प्लेटफार्म पर रुकते नहीं देखा गया।परन्तु रेल्वे के मालगाड़ी को दी जा रही प्राथमिकता ने यात्रियों के सारे भरम दूर कर दिए।मंगलवार को निर्धारित समय पर छूटने के कुछ सेकेंड बाद ही ट्रेन फिर प्लेटफार्म में खड़ी हो गई।बताया जा रहा है कि इस ट्रेन के रवाना होने से कुछ क्षण पहले ही मालगाड़ी रवाना हुई थी।नतीजन सिग्नल न मिलने के कारण शताब्दी को लगभग 10 मिनट तक रोके रखा गया।यही हाल हावड़ा मेल का भी देखने को मिला।जिसके रायगढ़ प्लेटफार्म में पहुंचने के बाद 5 मिनट का ही स्टॉपेज मिलता है।परन्तु इस ट्रेन को भी 20 मिनट रोके जाने के बाद 6 बजकर 25 मिनट पर स्टेशन से रवाना किया गया।रायगढ़ रेलवे द्वारा मालगाड़ियों के फेरे बढ़ाने जितनी संजीदगी दिखाई जा रही है।उतनी ही यात्री ट्रेनों की अनदेखी करते नजर आ रही है।यही कारण है कि यात्री ट्रेनों के निर्धारित समय से कुछ क्षण पूर्व ही मालगाड़ियों को प्राथमिकता प्रदान करने उन्हें प्लेटफार्म से रवाना किया जाता है।चाहे इसके लिए यात्री ट्रेनों को प्लेटफार्म पर ही क्यों न खड़ा रहना पड़े।
पहले लेटलतीफी अब मालगाड़ियों की मार
लगातार देरी से संचालित हो रही यात्री ट्रेनों पर अब मालगाड़ियों की दोहरी मार पड़ती दिखाई पड़ रही है।यही कारण है कि ट्रेन क्रमांक 12810 हावड़ा मेल जब अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे बाद रायगढ़ स्टेशन पहुंचने के बावजूद 5 मिनट स्टॉपेज के स्थान पर 20 मिनट रुकना पड़ा।तो वही ट्रेन क्रमांक 12130 आजाद हिंद जिसका निर्धारित समय सुबह 6 बजकर 45 मिनट है।दोपहर डेढ़ बजे तक रायगढ़ स्टेशन नहीं पहुंची थी।वही ट्रेन क्रमांक 12838 अहमदाबाद जिसका निर्धारित समय सुबह 8 बजकर 35 मिनट है।4 घंटे लेट से 12 बजकर 35 मिनट पर रायगढ़ स्टेशन पहुंची।




