HomeBlogप्रार्थना सभा के दौरान हंगामा

प्रार्थना सभा के दौरान हंगामा

प्रार्थना सभा के दौरान हंगामा, पुलिस को झूठी सूचना देने का आरोप, एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की रखी मांग

रायगढ़/ धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट मिरिगुड़ा में प्रार्थना सभा को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी सतबान विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को लिखित आवेदन सौंपकर तीन लोगों पर झूठी सूचना देकर पुलिस बुलाने, प्रार्थना सभा में बाधा पहुंचाने तथा गाली-गलौज कर धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत में समय अग्रवाल, जानु सिदार और गुलशन जायसवाल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

आवेदन में सतबान विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव मिरिगुड़ा में निवास करते हैं। उनके अनुसार 3 मई 2026 को रविवार होने के कारण उनके घर पर नियमित रूप से शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इस दौरान परिवार के सदस्य भी मौजूद थे और धार्मिक आराधना चल रही थी। इसी बीच आरोपियों द्वारा पुलिस को कथित रूप से गलत सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।शिकायतकर्ता का आरोप है कि तीनों आरोपी उनके घर पहुंचे और प्रार्थना सभा बंद कराने का दबाव बनाने लगे। आवेदन में कहा गया है कि आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी कि दोबारा इस प्रकार की प्रार्थना या आराधना की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास भी किया गया।
आवेदन के अनुसार आरोपियों ने भविष्य में सभा आयोजित करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। शिकायतकर्ता ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
सतबान विश्वकर्मा ने एसपी कार्यालय में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि आरोपियों द्वारा पुलिस को झूठी जानकारी देकर अनावश्यक विवाद की स्थिति निर्मित की गई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

रविवार को सड़क हादसों ने छीनी दो जिंदगियां, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

रविवार को सड़क हादसों ने छीनी दो जिंदगियां, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल उर्दना मार्ग में स्कूटी फिसलने से महिला भारी वाहन की...