Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeBlogरोलबाल खिलाड़ियों का सम्मान समारोह ओ पी चौधरी वित्त मंत्री के मुख्य...

रोलबाल खिलाड़ियों का सम्मान समारोह ओ पी चौधरी वित्त मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित

रोलबाल खिलाड़ियों का सम्मान समारोह ओ पी चौधरी वित्त मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित

रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन के दो खिलाड़ी सुजल और कु लोकांक्षा का प्री इंडिया रोलबाल सेलेक्शन कैंप जूनियर लेवल में चयन

रायगढ़ : रायगढ़ रोलबाल एसोसिएशन द्वारा 15 मार्च शनिवार को होटल आशीर्वाद में रोलबाल खिलाड़ियों का सम्मान समारोह  ओ पी चौधरी वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में रायगढ़ रोलबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, संरक्षक मुकेश मित्तल कलानोरिया, उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, संयोजक नेतराम साहू, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य सुभाष मजूमदार, विक्रम अग्रवाल, दादूराम पटेल, अनूप कुमार टोप्पो, खगेश पटेल, संदीप पांडे, धीरज मित्तल, कोच राजा रेशम पटेल, बालिका कोच सीमा शाह, एनआईओएस कोच सत्या त्रिवेदी रायगढ़ एवं बड़ी संख्या में माता-पिता और खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय ओ.पी.चौधरी जी वित्त मंत्री छतीसगढ़ शासन एवं विधायक रायगढ़ , गुरुपाल भल्ला, दिबेश सोलंकी की उपस्थित रही। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों सुजल अग्रवाल, लोकांक्षा पटेल को बुके देकर खिलाड़ियों का सम्मान किया एवं प्री इंडिया कैंप के चयन लिए बधाई दी l
विधायक ओ पी चौधरी ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को बताया कि रायगढ़ में रोलबॉल के लिए मानक रोलबाल कोर्ट का निर्माण किया जाएगा, साथ ही साथ उन्होंने रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन के जरूरत मंद 100 खिलाड़ियों को 5000- 5000 की राशि अपने मद से स्केटिंग और हेलमेट, गार्ड हेतु देने की घोषणा की है। रायगढ़ रोलबाल एसोसिएशन के वरिष्ठ कोच एवं सचिव आबिद साबरी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी दिनांक 20 मार्च से 25 मार्च तक कोयंबटूर में प्री इंडिया कैंप में अपनी सहभागिता सुजल अग्रवाल और लोकांचा पटेल देंगे तत्पश्चात इंडिया कैंप के पश्चात फर्स्ट जूनियर वर्ल्ड कप के लिए चयन अगर होता है तो यह खिलाड़ी केन्या में भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।जूनियर फर्स्ट वर्ल्ड कप जो केन्या मे 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित है केन्या में भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। संरक्षक मुकेश मित्तल कलानोरिय ने खिलाड़ियों को बधाई दी साथ ही साथ ओ. पी.चौधरी के खिलाड़ियों को 5000 की राशि देने पर रायगढ़ रोलबाल एसोसिएशन की ओर से आभार व्यक्त किया।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical