Monday, March 2, 2026
Google search engine
HomeBlogअवैध रेत उत्खनन मामले में आरोपी वाहन चालक की अब भी नहीं...

अवैध रेत उत्खनन मामले में आरोपी वाहन चालक की अब भी नहीं हुई पहचान

अवैध रेत उत्खनन मामले में आरोपी वाहन चालक की अब भी नहीं हुई पहचान, दुर्घटना में युवक की हुई थी मौत, वाहन मालिक से पुलिस अब भी अनजान

रायगढ़/ बुधवार की रात ग्राम धनागर में घटित घटना में हुई युवक की मौत मामले में कोतरा रोड पुलिस द्वारा भारी वाहन को जप्त कर थाने तो ले जाया गया है।परन्तु घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी न तो वहां चालक पुलिस को गिरफ्त में आया है।और न ही वाहन मालिक का नाम अब तक सामने आ सका है।जो पुलिसिया कार्यप्रणाली पर ही सवालिया निशान खड़े कर रहे है।आखिरकार अवैध रेत के परिवहन में लिप्त वाहन मालिक पर इतनी पुलिसिया मेहरबानी क्यों।जब वाहन पुलिस थाने में मौजूद है तो क्या उसके नंबर से वाहन मालिक की पुष्टि अब तलक नहीं हो सकी।या फिर उसे अभयदान देने कार्यवाही की गति ही धीमी कर दी गई।बहरहाल पुलिस द्वारा अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

धरना प्रदर्शन कर जताया था विरोध

गौरतलब हो कि पूरा मामला बीते सप्ताह बुधवार की रात साढ़े 9 बजे करीब की है। जहां ग्राम केकराभाट निवासी गुलशन बंजारे रायगढ़ से काम कर वापस घर की और लौट रहा था।जहां धनागर चौक के समीप रेत से भरी एक अनियंत्रित दस छक्का वाहन क्रमांक सी जी 11 ए क्यू 4068 द्वारा युवक को अपनी चपेट में लेते हुए खेत में जा पलटी।जिसमें युवक बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घायल युवक घंटे भर से अधिक समय तक घायल अवस्था में पड़ा रहा।जिसे मौके पर पहुंचे वाहन मालिकों ने तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की भी जहमत नहीं उठाई गई।घटना के दूसरे दिन ग्रामीणों ने दुर्घटना को लेकर छक्का जाम कर दिया। जिसकी वजह से घंटों कोतरा धनागर मार्ग में प्रभावित रहा।वही जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में शासन की और से 25 हजार की तत्काल सहायता एवं वाहन मालिक से 60 हजार रुपए मुआवजा दिए जाने के बाद मामला शांत हो सका।

आखिर कार्यवाही में छूट का किसको लाभ

एक और जहां जिले के नए पुलिस कप्तान लगातार अपने कुशल मार्गदर्शन में जुआ, सट्टा,देह व्यापार,सहित मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर सख्ती कार्यवाही की जा रही है।वही अवैध रेत परिवहन के मामले में कार्यवाही को लेकर जहां पुलिसिया रफ्तार सुस्त है।वही जांच के नाम पर महज खानापूर्ति ही नजर आ रही है।इस क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का मामला कोई नया नहीं है।सत्ता में बदलाव तो जरूर देखने को मिला। परन्तु अवैध रेत उत्खनन में भले ही चेहरे भड़क गए परन्तु परिवहन का सिलसिला अब भी बदस्तूर जारी है।आखिर जिस मामले में किसी युवक की जान चली गई हो। ऐसे मामलों में लेटलटिफी कार्यवाही समझ से परे है।

वर्शन/ धनागर दुर्घटना मामले में अज्ञात के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों एवं पूर्व थाना प्रभारी द्वारा मामला दर्ज किया गया है।गवाहों के बयान दर्ज करवाने की कार्यवाही चल रही है।

कमला पुसाम, थाना प्रभारी, कोतरा रोड

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical