HomeBlogगोवर्धनपुर पुल निर्माण में निगम की पाईप लाइन बनी बांधा

गोवर्धनपुर पुल निर्माण में निगम की पाईप लाइन बनी बांधा

गोवर्धनपुर पुल निर्माण में निगम की पाईप लाइन बनी बाधा

ट्रेलर कल्याण संघ ने कलेक्टर से मुलाकात कर जल्द पुल निर्माण की रखी मांग

रायगढ़/ ट्रेलर कल्याण संघ से जुड़ी गोवर्धनपुर पुल निर्माण की समस्या का समाधान साल भर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जस की तस बनी हुई है। गोवर्धनपुर स्थित पुल से अब तक न तो पाइपलाइन हटाई जा सकी है और न ही पुल की मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नजर आ रही है। इस वजह से इस मार्ग में भारी वाहनों की आवाजाही ठप पड़ चुकी है।जिस से वाहन मालिकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अपनी इस समस्या को लेकर संघ द्वारा फिर कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी परेशानी दूर करने अपील की गई।जिस पर उन्हें जल्द कार्य प्रारंभ होने का भरोसा दिलाया गया है।

पाईप लाईन हटाने नहीं मिले ठेकेदार

गौरतलब हो कि ट्रेलर कल्याण संघ द्वारा लगातार की जा रही गोवर्धनपुर पुल निर्माण की मांग को देखते हुए निगम द्वारा इस कार्य में दिलचस्पी तो जरूर दिखाई थी।परन्तु पुल मरम्मत के पूर्व जरूरी वहां स्थित निगम का पाईप लाईन हटाने पी डब्ल्यू डी विभाग को कोई काबिल ठेकेदार ही नहीं मिल सका।नतीजन आज भी कार्य अधर में लटका है।जिसकी वजह से वाहन मालिकों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।यहां तक कि वाहनों के सुचारू रूप से संचालन न होने की स्थिति वाहनों की किस्त पटना भी मुश्किल हो चला है।

फिर मिला आश्वासन
विदित हो कि वर्तमान में भी पुल निर्माण के आड़े आ रहे पाईप लाइन को हटाने कोई ठोस पहल नहीं की जा सकी है।लगभग सालभर से पुल निर्माण के कार्य को लेकर महज आश्वास मिलने के कारण ट्रेलर कल्याण संघ और वाहन मालिकों में अब भी संशय बना हुआ है। उनका कहना है कि जब तक जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं होता, तब तक समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन द्वारा दिए गए भरोसे पर कब अमल होता है और गोवर्धनपुर पुल की समस्या से वाहन चालकों को राहत मिल पाती है या नहीं।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical

चांद के दिदार लिए करना होगा इंतजार..करवा चौथ पर अर्नब की मार, आज बारिश के आसार, बादलों में छिप सकता है चांदमौसम का मिजाज...

चांद के दिदार लिए करना होगा इंतजार..करवा चौथ पर अर्नब की मार, आज बारिश के आसार, बादलों में छिप सकता है चांदमौसम का मिजाज...