राजनैतिक पार्टियों को सत्ता कार्यकर्ताओं की वजह से मिलती है:- रामविचार नेताम
कार्यकर्ताओं के पसीने से सींच कर सत्ता की जड़ मज़बूत होती है :- रामू रोहड़ा
सत्ता धारी दल के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी :- ओपी चौधरी
रायगढ़ में ऐतिहासिक विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
रायगढ़ :-कार्यकर्ताओं की वजह से राजनैैतिक दलों को सत्ता मिलतीं है। भाजपा में सत्ता की कुर्सी तक वही कार्यकर्ता पहुंचते है परिक्रमा की बजाय जमीन में अपना पराक्रम दिखाते है ।उक्त बाते सूबे के कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन के दौरान रायगढ़ में कही।बिलासपुर संभाग भाजपा संगठन प्रभारी,रामू रोहड़ा ने कहा रायगढ़ का चुनाव परिणाम कार्यकताओं के अथक परिश्रम का जीवंत प्रमाण है। विधान सभा के बाद लोकसभा चुनाव इसके बाद त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में रायगढ़ के कार्यकर्ताओं ने अपना पराक्रम बता दिया। रायगढ़ संगठन के कार्यशैली की सराहना भी की। विधायक ओपी चौधरी ने कहा सत्ता धारी दल के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी की तरह होते है। रायगढ़ के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा इस विधान सभा में भाजपा को सर्वाधिक मत मिले बड़ी मार्जिन की जीत मिली और यह जीत लोकसभा ओर नगरीय निकाय चुनाव तक कायम रही। कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नमन करते हुए ओपी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कार्यकर्ता नेता और जनता के मध्य सेतु की तरह होते है यह सेतु जितना मजबूत होगा उतना नेता और जनता के मध्य संबंध प्रगाढ़ होंगे। रायगढ़ की चर्चा प्रदेश स्तर पर होती है। संगठन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा वे संगठन के लिए सदैव तत्पर रहते है और संगठन से जुड़े नेताओं से उनका निरंतर संवाद रहता है और बहुत से विषयों में उनका मार्गदर्शन भी मिलता है। ऊर्जावान अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता का श्रेय कार्यकताओं को देते हुए कहा एक कप्तान सफल तभी होता है जब उससे जुड़े खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करते है रायगढ़ टीम की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा संगठन की सफलता का श्रेय सही मायने में कार्यकताओं को दिया जाना चाहिए। रायगढ़ जिले में पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता और परिश्रम को आवश्यक बताते हुए कहा सत्ता मिल जाना लक्ष्य नहीं है बल्कि लक्ष्य जनता का दिल जीतना है।पृथक पड़ी हुई पानी की बूंद का कोई अस्तित्व नहीं होता लेकिन जब वही बूंद सागर में मिल जाती है तो उस बूंद को सागर की शक्ति हासिल हो जाती है । कार्यकताओं के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन देते हुए कहा शीर्ष तक पहुंचने वाले नेता कभी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भी रहे है । मंच संचालन करते हुए भाजपा महामंत्री विकास केडिया ने कहा कार्यकताओं की सफलता उन्हें सत्ता के सिंहासन तक पहुंचाती है। बतौर कार्यकर्ता जीवन से जुड़े संस्करण साझा करते हुए विकास केडिया ने रायगढ़ में मिली सफलता का श्रेय कार्यकताओं को दिया।जिला भाजपा के तत्वाधान में पॉलिटेक्निक सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न हुआ। दो घंटे तक चले इस सम्मेलन में कार्यकर्ता अपने नेताओं को मंत्र मुग्ध होकर सुनते रहे।
चक्रधर नगर स्थित पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम,कार्यकताओं से खचाखच भरा हुआ था। आयोजन में अतिथि रामविचार नेताम प्रभारी मंत्री रायगढ़, ओ.पी. चौधरी
वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन राधेश्याम राठिया सांसद, रायगढ़ लोकसभा, देवेंद्र प्रताप सिंह सांसद, राज्यसभा प्रशांत ठाकुर जिला भाजपा संगठन प्रभार, अरुणधर दीवान जिला भाजपा अध्यक्ष जीवर्धन चौहान जी महापौर, रायगढ़ नगर निगम,डिग्री चौहान सभापति रायगढ़ नगर निगम श्रीकांत सोमवार राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, अनुसूचित जनजाति मोर्चा,गुरुपाल सिंह भल्ला जी – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा,विवेक रंजन सिन्हा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,बृजेश गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,मधु पटेल जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,सुमीत शर्मा जिला अध्यक्ष भाजयुमो, की मौजूदगी रही। साथ ही राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी,जिला संगठन प्रभारी एवं सह-प्रभारी,जिला पदाधिकारी,विधानसभा प्रभारी SIR की प्रदेश टोली के सदस्य,
जिला संयोजक, आईटी सेल
BL-1 एवं BL-2, बूथ अध्यक्ष, विधानसभा की SIR टोली,मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य,नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद,जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ कार्यकर्ताओ भी मौजूद रहे।




