Monday, October 13, 2025
Google search engine
HomeBlogटीवी चैनल के प्राण वायु होते है केबल ऑपरेटर - होरा

टीवी चैनल के प्राण वायु होते है केबल ऑपरेटर – होरा

टीवी चैनल के प्राण वायु होते है केबल ऑपरेटर – होरा

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमेन का रायगढ़ आगमन ,हुआ भव्य स्वागत

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव सरदार गुरुचरण सिंह होरा का रविवार दोपहर 2 बजे रायगढ़ के होटल जानकी में आगमन हुआ। इस अवसर पर ग्रैंड विजन एंड ग्रैंड न्यूज के डायरेक्टर सहित ग्रैंड परिवार रायगढ़ द्वारा उनका फूल मालाओं एवं पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत-सत्कार किया गया।
उनकी उपस्थिति में रायगढ़ ग्रैंड विजन के सभी एलसीओ (लोकल केबल ऑपरेटर) एवं ग्रैंड न्यूज की पूरी टीम के साथ आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में केबल विस्तार सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार चेयरमैन के समक्ष रखे।अपने संबोधन में गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि रविवार का दिन वह आमतौर पर परिवार के साथ बिताते हैं, लेकिन रायगढ़ और यहां के लोगों के प्रेम के कारण वह यहाँ उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे एलसीओ ग्राउंड लेवल पर ऑक्सीजन का कार्य करते हैं। एमएसओ (मल्टी सिस्टम ऑपरेटर) तभी तक जीवित रहता है जब तक एलसीओ मैदान में सक्रिय रहते हैं।गुरुचरण सिंह होरा ने यह भी कहा कि ग्रैंड ग्रुप का प्रयास है कि इसके साथ कार्य करने वालों का सम्मान हो और उन्हें उनका वाजिब हक मिले। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में लगभग सभी चैनल अपनी दरें बढ़ा चुके हैं, लेकिन ग्रैंड ग्रुप पूरे देश में मात्र ₹150 की दर पर प्लेटिनम पैकेज एलसीओ को उपलब्ध कराता है।चेयरमैन ने आगे बताया कि ग्रैंड विजन का संचालन पहले केवल प्रदेश तक सीमित था, लेकिन अब इसे महाराष्ट्र और हैदराबाद में भी विस्तार दिया गया है। केबल विस्तार के लिए 25 हजार नए बॉक्स मंगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्रैंड ब्रॉडबैंड की बेहतर सेवाओं की जानकारी दी और कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य सस्ती दर पर बेहतर मनोरंजन उपलब्ध कराना है।
उन्होंने रायगढ़ ग्रैंड न्यूज की टीम की सराहना करते हुए इसे प्रदेश की बेस्ट न्यूज टीम बताया।

कार्यक्रम में ग्रैंड विजन एंड ग्रैंड न्यूज के डायरेक्टर राजेश शुक्ला ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन एवं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव सरदार गुरुचरण सिंह होरा ने हमें अपना कीमती समय देकर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि चेयरमैन की जियो और जीने दो की नीति से सभी एलसीओ को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मालिक बना दिया गया है। हमें गर्व है कि ग्रैंड ग्रुप आज प्रदेश का नंबर वन चैनल है और हमें इसके साथ कार्य करने का अवसर मिला है।कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व महापौर जेठूराम मनहर द्वारा ग्रैंड चेनल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि बहुत ही कम समय में चैनल ने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है।साथ ही बेहतरीन प्रसारण के साथ काम कीमत पर उपभोक्ताओं के सेवा उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गुरविंदर घई,वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मिश्रा,एवं अन्य गणमान्य नागरिकों सहित समस्त ग्रैंड परिवार की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक राजेश डेनियल द्वारा कुशल मंच संचालन किया गया।वही समापन अवसर पर डायरेक्टर राजेश शुक्ला ने उपस्थित सभी ग्रैंड परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical