सुगम यातायात व्यवस्था: उर्दना रामपुर चौक और चक्रधर नगर में ओव्हरब्रिज के लिए अनुमानित 15 करोड़ रुपये स्वीकृत
शहर के बहुप्रतीक्षित क्षेत्र में ब्रिटिश काल में निर्मित 3 पुल के स्थान पर भी बनेगा नया पुल
जनकर्म एक्सक्लुसिव
छत्तीसगढ़ शासन में वित्त मंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने विकास और विकसित रायगढ़ के लिए कई सब्जबाग का कार्ययोजना बनाया है। कमोबेश अब इसमें कदम बढ़ाया जाने लगा है। जिसमे सुगम यातायात की दृष्टिकोण से रामपुर उर्दना चौक तथा चक्रधर नगर में ओव्हर ब्रिज के लिए बजट में राशि स्वीकृत किया गया। इस पर सेतु विभाग सर्वे के साथ मिट्टी परीक्षण का कार्य आरंभ कर चुका है।
दरअसल रायगढ़ शहर में आबादी बढ़ रही है। शहर का फैलाव भी बढ़ चुका है चूंकि इन परिस्थितियों में यातायात सुगम नही हो पाया है इसके लिए सड़क की तथा पुल पुलिया की चौड़ाई कम है। इन परिस्थितियों को देखते हुए रायगढ़ के विधायक वित्त मंत्री द्वारा विधानसभा में कई सड़क पुल पुलिया का निर्माण किए जाने के उल्लेख अपने स्थानीय घोषणा पत्र में किया था। जिसमें इंदिरा नगर, चांदनी चौक, गोवर्धनपुर पुलिया,मेडिकल कॉलेज, कायाघाट अन्य पुल पुलिया है। इसके अलावा स्टेट हाइवे ढिमरापुर में जगतपुर पुलिया का निर्माण होना था। इसके लिए लंबे समय से प्रस्ताव बनाया गया चूंकि यह धरातल में नही आ पाया। चूंकि मंत्री ने घोषणा पत्र में उल्लेख किया था जिसके चलते इसकी परिकल्पना साकार होने के आसार अब नजर आ रहे है। जिसमे पहले पड़ाव में राशि तथा विभाग द्वारा सर्वे एवं फाउंडेशन परीक्षण का कार्य किया जा रहा है।
जाम से मिलेगी राहत, यातायात होगी सुदृढ़
चक्रधर नगर हावड़ा मुंबई रेल लाइन तथा ढिमरापुर उर्दना रामपुर तिराहा में सबसे ज्यादा यातायात का दबाव रहता है, भारी वाहनों के साथ-साथ दो पहिया छोटे अन्य वाहनों की लंबी कतारें 24 घंटे रहती है, जाम से निपटने के लिए दोनों स्थानो में 1500 लाख रूपये का ओव्हरब्रिज बनाये जाने का प्रस्ताव बनाया गया था जिसे हरि झंडी दी गई।
वर्जन
शहर के साथ जिले भर में कई पुल पुलिया का निर्माण किया जाना है इसके लिए राशि स्वीकृत की जा चुकी है सर्वे का कार्य चल रहा है। उर्दना रामपुर में यातायात दबाव के चलते यहां एक ओव्हर ब्रिज तथा चक्रधर नगर हावड़ा मुंबई रेल मार्ग में एक ब्रिज बनाया जाना है।
रामेश कुमार वर्मा, ई ई लोकनिर्माण सेतु विभाग




