श्री श्याम मंदिर में सजी झांकियॉ, उद्घाटन करने पहुंचे ओघर संत पूज्यपाद श्री प्रियदर्शी राम


श्री श्याम मंडल द्वारा आयोजित 28वॉ श्री कृष्ण जन्माष्टमी झुला महोत्सव का हुआ भव्य शुभारम्भ


पॉच दिवसीय 2 सितम्बर से 6 सितम्बर तक मनाया जायेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
रायगढ़। श्री श्याम मंडल रायगढ़ द्वारा आयोजित यह उत्सव एवं उनके द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य बहुत ही सराहनीय पहल है।आयोजित झाकियों को देखकर हमारी संस्कृति से जुड़ी बातें स्मरण होती है।वर्तमान पीढ़ी को भी इन्हें देखकर भगवान शिव, श्री कृष्ण कौन है। उनसे जुड़ी बात समझ आती है। उक्त बातें श्री श्याम मंडल द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झूलोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अघोर संत प्रियदर्शी रामजी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वहीं उन्होंने आगे बताया कि मनुष्य शरीर के समान दूसरा कोई सर्वश्रेष्ठ शरीर नहीं है। चर – अचर सभी जीव इस शरीर को पाने याचना करते है। मानव जीवन एक सीढ़ी के समान है जिसके माध्यम से मनुष्य स्वर्ग, नर्क और मोक्ष के द्वार तय करता है। इस मूल्यवान जीवन में समय लगाकर सब कुछ तो प्राप्त किया जा सकता है।परन्तु अपना सब कुछ लगाकर जीवन प्राप्त नहीं किया जा सकता है। इसके आलावा कर्म फल के सिद्धांत, तत्व ज्ञान सहित सेवा परोपकार के महत्व को बहुत आसान व सरल शब्दों से समझाकर सबको कृतार्थ किये l कला एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ में ऐतिहासिक जन्माष्टमी झूला उत्सव का आयोजन बडे धूमधाम व गरिमामयी रूप में मनाया जाता है। प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी श्री श्याम बाबा के कृपा से श्री श्याम मंडल रायगढ़ द्वारा 28वॉ ऐतिहासिक एवं यादगार श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारम्भ किया गया। जिसका शुभारम्भ 2 सितम्बर 26 बुधवार को शाम 4 बजे मुख्य अतिथि के रूप मे ओघड़ संत पूज्यपाद श्री प्रियदर्शी राम जी के पावन सानिघ्य में एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान, वार्ड पार्षद एवं पूर्व सभापति सुरेश गोयल, अध्यक्षता के रूप में बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा वाले सहित नगर के प्रतिष्ठित गणमान्यों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। जिसमें बनोरा आश्रम के श्री गुरूजी के करकमलों से मंगल दीप प्रज्जवलित कर विधि पूर्वक शुभारम्भ किया गया l विशेष अतिथि नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने जनमानस को सम्बोधित करते हुए श्री श्याम मण्डल रायगढ़ समिति के कार्यों की प्रशंसा व सराहना किया l अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंधरा ने स्वागत भाषण मे समस्त श्रद्धांलुओं व भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा श्याम जी की कृपा से 28वाँ श्री कृष्ण जन्मोत्सव हमें धर्म, कर्म, प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का भी पर्व है।
श्री श्याम मंदिर रायगढ़ में प्रतिवर्ष विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति और सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इस कृष्ण जन्मोत्सव को सफल बनाने में मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया l श्री श्याम मण्डल समिति के सचिव आनंद गर्ग ने वार्षिक प्रीतिवेदन प्रस्तुत करते हुए मंदिर मे उपलब्ध सेवाएं एवं उपलब्धियों से अवगत कराया l
उल्लेखनीय है कि महोत्सव को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए श्याम बगीची परिसर में बारह हजार वर्ग फुट में वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। जहां मनभावन स्वचालित झांकियॉ धार्मिक व अध्यात्म के साथ समाज में जागरूकता हेतु साबइर क्राइम से बचाव एवं जुआ – सटटा नियंत्रण, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दर्शाते हुए झांकी एवं विशेष में अमरनाथ यात्रा की वृहद मनभावन झांकिया श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ लगाई गई है l इसी तरह मंदिर प्रांगण में लडडू गोपाल झूला, राधा कृष्ण झूला, वृंदावन की मनमोहक बांके बिहारी जी का दर्शन होगा।
*आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है फूल बंगला*
इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्री श्याम मंदिर में विशेष आकर्षण का केन्द्र फूल बंगला बना हुआ है मंदिर को मनभावन फूलों से सजाकर फूल बंगला का भव्य रूप दिया जा रहा है। जिसे कोलकाता के कलाकार नवरूप दिए हुए है। साथ ही स्वचालित झांकियों को दुर्ग अंजोरा के कलाकार भव्यता दिए है। यहां धार्मिक प्रसंगों, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं तथा सामाजिक संदेशों पर आधारित आकर्षक स्वचालित झांकियां श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सजाई गई हैं। इनमें सिद्धि विनायक गणेश जी, कृष्ण-सुदामा मिलन, कृष्ण का गौ प्रेम, गोपियों संग रासलीला और कर्माबाई का प्रभु प्रेम प्रमुख हैं। इसके साथ ही विराट हनुमानजी पहाड़ मंदिर और डोरेमोन ड्रीम सिटी की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र हैं। मंदिर परिसर में लड्डू गोपाल झूला, राधा-कृष्ण झूला तथा वृंदावन के बांके बिहारी जी की दर्शन झांकी भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगी। इस वर्ष फूल बंगला को भी विशेष रूप से सजाया गया है, जिसे कोलकाता के कलाकारों द्वारा आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है।
*सुरक्षा और व्यवस्था के है पुख्ता इंतजाम*
श्याम बगीची और श्याम मंदिर परिसर व क्षेत्र को हाईटेक सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा की दृष्टि से अपडेट किया गया है। साथ ही पंडाल में गर्मी से राहत देने हेतु फागिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालुओं के लिए अलग से बैरिकेटस की सुविधा की गई है। इसी तरह सुरक्षा गार्ड दिन व रातभर परिसर मे तैेनात है। पुलिस विभाग, ट्रैफिक विभाग के जवान भी अपनी सेवाएं दे रहे है। सफाई व्यवस्था में निगम के कर्मचारी अपनी योगदान दे रहे है।
*4 सितम्बर अर्धरात्रि मे होगा कृष्ण जन्मोत्सव*
भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितम्बर को अर्धरात्रि मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव होगा l भजन किर्तन व मधुर गीत के साथ 56 भोग व माखन मिश्री का भोग लगाकर फूलों की वर्षा से भगवान श्री कृष्ण जी का स्वागत बडे धूमधाम से करते हुए जन्मोत्सव मनाया जायेगा। इसके पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। पॉच दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन आगामी 6 सितम्बर को विशिष्टगणों की उपस्थिति में होगा।
*परिचय एवं इतिहास*
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी माने जाने वाले रायगढ़ शहर, संजय कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में स्थित श्री श्याम मंदिर यहाँ के सबसे प्रमुख, भव्य और पूजनीय धार्मिक स्थलों में से एक है। जिसका शिलान्यास 1995 मे किया गया था तथा मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा 1997 मे हुआ है l यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के कलयुगी स्वरूप बाबा खाटू श्याम जी को समर्पित है, जहाँ प्रतिदिन और विशेष अवसरों पर हज़ारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं l मंदिर के गर्भगृह में बाबा श्याम का अत्यंत मनमोहक और स्वर्ण जड़ित अलौकिक शीश विराजमान है, जिसका प्रतिदिन नए फूलों और वस्त्रों से आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। यह मंदिर राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर की तर्ज पर सफेद संगमरमर, मार्बल और बेहतरीन नक्काशी से बनाया गया है। मंदिर परिसर काफी विशाल, साफ-सुथरा और शांत है। यहाँ भक्तों के कीर्तन, प्रार्थना और कतारों में खड़े होने के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है।
*मंदिर का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व*
श्री श्याम मंदिर केवल एक पूजा स्थल नहीं है, बल्कि रायगढ़ और आसपास के जिलों के लोगों के लिए अगाध आस्था का केंद्र है l हारे का सहारा के रूप में मान्यता है l स्थानीय भक्तों के बीच यह अटूट विश्वास है कि जो भी व्यक्ति जीवन की कठिनाइयों से परेशान होकर बाबा श्याम के दरबार में आता है, उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं। रायगढ़ के इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाला ‘झूला उत्सव’ है। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा बिजली से चलने वाली ऐसी स्वचालित विशाल सजीव झांकियां सजाई जाती हैं जो पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध हैं। पौराणिक कथाओं जैसे महाभारत युद्ध, शिव तांडव आदि पर आधारित इन अद्भुत झांकियों को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती हैl होली के समय फाल्गुन मास में यहाँ राजस्थान के खाटू धाम की तरह ही भव्य मेले और निशान ध्वज यात्रा का आयोजन होता है। भक्त नंगे पैर हाथों में श्याम बाबा का झंडा लेकर नाचते-गाते मंदिर पहुँचते हैं। यहाँ समय-समय पर विशाल भजन संध्या, ‘श्याम संकीर्तन’ और भंडारे आयोजित किए जाते हैं। यह आयोजन मारवाड़ी समाज सहित छत्तीसगढ़ के सभी समुदायों को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। संजय कॉम्प्लेक्स के पास, रायगढ़ शहर, छत्तीसगढ़ घूमने का सबसे अच्छा समय: यों तो यहाँ सालभर श्रद्धालु आते हैं, लेकिन अगस्त-सितंबर जन्माष्टमी उत्सव और फरवरी-मार्च फाल्गुन मेला के दौरान यहाँ का माहौल सबसे ज्यादा जीवंत और दर्शनीय होता है।
*इनकी रही विशेष योगदान*
इस महोत्सव को देखने रायगढ़ जिला से ही नही बल्कि अन्य राज्यों से भी हजारों की संख्या में दर्शनार्थी प्रतिदिन यहां आते है। पॉच दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के ऐतिहासिक व यादगार आयोजन को भव्यता व दिव्यता के साथ सफल बनााने के लिए श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा वाले, सचिव आनंद गर्ग, उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, सह सचिव जयप्रकाश गोयल, सचिन बंसल, गजेन्द्र गर्ग, संजय अग्रवाल, अनिल गर्ग, बिनोद अग्रवाल, दीपक गर्ग सीए, महेश सिंघानिया, मनोज बेरीवाल, शिव थवाईत, सुनील बंसल, ऐश अग्रवाल, सुनील आटीओ, सुनील लेंध्रा, संजय शर्मा, संजय कोशा, मनोज होण्डा, राजेश गोयल, राहुल कम्प्यूटर, अंगे शर्मा, आर्यन अग्रवाल, लक्ष्मणb शर्मा, पुरूषोत्तम अग्रवाल, हरबिलास अग्रवाल, दीपक ज्योति, अमित जिन्दल, पंकज अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल, पवन शर्मा आरटीओ, राजेन्द्र अग्रवाल सहित सभी सदस्यगण जुटे है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी झुला महोत्सव के भव्य उद्घाटन का मंच संचालन मुकेश ने किया l




