अद्वित योग सेंटर का हुआ भव्य शुभारंभ, जुंबा एरोबिक के साथ एरियल योगा की मिलेगी सुविधा
रायगढ़/ योग भगाएं रोग की सार्थकता लगातार लोगों का योग के प्रति बढ़ते रुझान के रूप में देखने को मिल रही है।इसी कड़ी में शनिवार को स्थानीय बीड पारा में अद्वित योग सेंटर का भव्य शुभारंभ हुआ।जिसमें अतिथियों की भूमिका में महापौर जीवर्धन चौहान,सभापति डिग्री लाल साहू,पूर्व सभापति सुरेश गोयल,गुरुपाल भल्ला,भाजपा नेता गौतम अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।जिसके पश्चात कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष श्रवण केजरीवाल द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया ।





मिलेगी आधुनिक सुविधा
गौरतलब हो कि जिलेभर में पतंजलि योग की 3 दर्जन से अधिक क्लास संचालित हो रही है।वही अब इसकी सुविधाओं में बढ़ोतरी के उद्देश्य को लेकर पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष श्रवण केजरीवाल द्वारा बीडपारा में अद्वित योग सेंटर का शुभारंभ किया।जिसमें लोगों को योग,प्राणायाम,ध्यान,एरोबिक,जुंबा के साथ ही साथ ब्रेन एक्टिवेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।इसके अलावा यह की विशेषताओं में एरियल योगा का लाभ लोग ले सकेंगे।जिसमें काठी से काठी योगाभ्यास को लोग सरलता के साथ कर सकेंगे।जिसमें शीर्षासन,चेयर योग, बाल योगा,शामिल है।वही प्रशिक्षण हेतु हरिद्वार से चूलेश्वरी साहू एवं देवनारायण सहित ऋषिकेश के विशेष प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।




