एमबीओ अपडेटेशन को लेकर जिला प्रशासन सख्त, अब भी लगभग 25 हजार बच्चों की प्रक्रिया अधूरी
रायगढ़/जिले में एमबीओ (मोबाइल/मास्टर बेस्ड ऑपरेशन) प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग द्वारा बीआरसी की टीमें लगातार शासकीय व अशासकीय स्कूलों में विशेष कैंप आयोजित कर स्कूली बच्चों के आधार अपडेटेशन का कार्य कर रही हैं।इसके बावजूद ताजा डाटा के अनुसार जिले में अब भी लगभग 30 हजार ऐसे स्कूली बच्चे हैं, जिनकी एमबीओ प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। यह स्थिति प्रशासन और शिक्षा विभाग—दोनों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।हालांकि जिला शिक्षा विभाग गंभीरता पूर्वक इस प्रक्रिया को पूरी कराने में जुटा है।जिसमें बच्चों के अभिभावकों को भी गभीरता दिखानी पड़ेगी।जिस से इसका उचित लाभ बच्चों को मिल सके।
रायगढ़ में दस हजार से अधिक बच्चों का अपडेटेशन बाकी
गौरतलब हो कि जिला समग्र शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक लंबित प्रकरण रायगढ़ ब्लॉक में सामने आए हैं, जहां 10,218 बच्चों की एमबीओ प्रक्रिया शेष है। इसके बाद पुसौर में 4,257, खरसिया में 2,963, लैलूंगा में 2,211, धरमजयगढ़ में 2,167, तमनार में 1,818 तथा घरघोड़ा ब्लॉक में 1,541 बच्चों का अपडेटेशन अब भी लंबित है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल लंबित मामलों की संख्या 25 हजार से अधिक है, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों में आधार विवरण में त्रुटि, अंकसूची में गलत जानकारी,दस्तावेजों की कमी अथवा पालकों की अनुपस्थिति के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए बीआरसी टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल स्तर पर कैंप लगाकर पालकों की मौजूदगी में आधार सुधार व एमबीओ अपडेटेशन सुनिश्चित करें।
5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अनिवार्य
जिला शिक्षा विभाग के अनुसार 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का एम बी ओ प्रक्रिया पूरा करना आवश्यक है।जिसके बिना उनकी अपार आई डी बनना संभव नहीं है।अपार आई डी नंबर के आधार पर संबंधित छात्र की पूरी जानकारी एक क्लिक में सामने होगी।यही नहीं दूसरे जिले में अध्यन को लेकर भी इसकी अनिवार्यता है।इसके अलावा मार्कशीट गुम हो जाने की स्थिति में भी यह आई डी कारगार साबित होगी।जिला शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों के आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्कूलों में आयोजित कैंपों में उपस्थित होकर एमबीओ प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराएं, ताकि किसी भी छात्र को शैक्षणिक लाभ से वंचित न होना ।
वर्शन/आधार अपडेटेशन का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।छुटे हुए बच्चों की प्रक्रिया पूरी कराने भी आर सी की टीम जिले के सभी स्कूलों में कैंप लगाकर प्रक्रिया पूरी कर रही है।
आलोक स्वर्णकार
डी एम सी जिला परियोजना कार्यालय
समग्र शिक्षा विभाग




