जनकर्म के पथिक जननेता स्व. रोशन लाल जी के पांचवीं पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि : नेतराम साहू (तत्कालीन निज सहायक विधायक रायगढ़) रोशन राजनीति के रोशन थे।
रोशन रोशन थे बाप!
जिनकी उपस्थिति मात्र से अंधेरा छंट जाता था
समस्या सुलझ जाता था,अंधेरा छंट जाता था
रायगढ़ : विगत चार दशक तक रायगढ़ जशपुर जिले के राजनीति में एक सख्त शख्स अनुशासित, सिद्धांतप्रिय व्यक्ति अक्सर अपनी स्कूटी में कलेक्ट्रेट, एसपी ऑफिस , तहसील कार्यालय व जिला अस्पताल में दिख जाते थे जिनका नाम था “रोशन लाल”।
👉अविभाजित मध्य प्रदेश के रायगढ़ जिले में श्री बुधराम अग्रवाल के आंगन में 20 जून 1954 में जन्मे “रोशन लाल” गरीबी व संघर्ष में पले बढ़े।
रोशन मतलब संघर्ष का पर्याय
बचपन से ही गरीबी परिस्थिति व अभावों ने संघर्ष करना सीखा दिया था। रोशन लाल 1977 में जनता पार्टी के युवा जिला संयोजक बन गए थे।
वर्ष 1977 में पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कामर्स कालेज रायगढ़ से एम कॉम की स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त कर महाविद्यालयीन शिक्षा पूर्ण कर लोगों के लिए अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष करते रहे ।
जनकर्म
वर्ष 1992 में दैनिक जनकर्म अखबार प्रारंभ कर एक प्रकाशक,संपादक, पत्रकार के रूप में जन -जन की बात शासन प्रशासन तक लगातार पहुंचाते रहे।
👉वर्ष 1990 में जिला भाजपा अध्यक्ष की कमान थामे युवा रोशनलाल रायगढ़ जशपुर तक लगातार लोगों से सम्पर्क करते हुए भाजपा व कमल को स्थापित किया। अन्याय व भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार दमदारी पूर्वक आवाज उठाने वाले “रोशन लाल” को उनकी स्पष्टता , अनुशासन प्रियता, दृढ़ता, साफ- साफ, खरा-खरा कहने के कारण विरोधी दल भी अंतर्मन से स्वीकार करते थे।
👉नवंबर 2013 का छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रायगढ़, पुसौर, सरिया की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर “रोशन लाल” को अपना जनप्रतिनिधि “विधायक ” चुनकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में भेजा। चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा किए गए कार्यों को एक डायरी में लिख कर अपनी विधायक निधि से मार्च-2013 में स्वीकृत कर दिए थे। जिसमें प्रमुख रूप से गांव के तालाब में पचरी निर्माण, पेयजल हेतु बोर खनन एवं सांस्कृतिक मंच का निर्माण था ।
शिक्षकों का सम्मान
विधायक “रोशन लाल” ने शिक्षक दिवस के दिन अपने विधानसभा के सभी (लगभग 3000) शिक्षकों को उनके राष्ट्र निर्माण, शिक्षा दान हेतु सम्मान पत्र देकर सम्मानित करते थे। उन्होंने अपने जनकर्म मे शिक्षक के विरुद्ध कभी कुछ नही लिखा। “कमलम” कार्यालय में अपने गुरुओं शिक्षकों को सम्मानित करते रहे।
हर गांव में मुक्तिधाम, सामुदायिक भवन
जननेता “रोशन लाल” अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मुक्तिधाम एवं सामुदायिक भवन की स्वीकृति दिलाते रहे। गांव के हर गली में सीसी सड़क, नाली का निर्माण हो।केंद्र व राज्य सरकार के सभी योजना का लाभ हर व्यक्ति, परिवार, गांव व क्षेत्र के लोगों को मिले यह उनकी प्राथमिकता रहती थी।
हर समाज का सामुदायिक भवन
वर्तमान समय में सुख -दुःख विवाहिक कार्यक्रम में महंगे खर्चे किराए को दृष्टिगत रखकर विधायक निधि से विधायक रोशनलाल ने सभी समाज के लिए सामुदायिक भवन स्वीकृत किया। कोलता समाज , फूल माली समाज, यादव समाज, साहू समाज, कायस्थ समाज, बंगाली समाज, गुजराती समाज, सिंधी समाज, चौहान समाज, पत्रकार भवन हेतु 5 वर्ष कार्यकाल में अनेकों सामुदायिक भवन /मंगल भवन स्वीकृत कर निर्माण कराया ।
तालाबों का जीर्णोद्धार
रायगढ़ शहर स्थित प्रमुख तालाबों का सीएसआर मद नगर निगम मद से गहरीकरण, जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण कराने का कार्य किया। वही ग्रामीण तालाबों का “महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना ” के तहत कार्य कार्य कराये।
मुख्यमंत्री समग्र विकास प्राधिकरण, पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से अपने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपए के स्वीकृति दिला कर विकास कार्य कराए।
गाँव – गाँव में सामुदायिक भवन , मुक्तिधाम निर्माण कार्य कराए ।
महासफाई अभियान
रायगढ़ शहर के सभी वार्डों में 51 दिवस का “महा सफाई अभियान” चलाया। विधायक “रोशन लाल” प्रत्येक सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक 51 दिन तक रायगढ़ के प्रत्येक वार्ड में स्वयं उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं के नगर पालिक निगम के अधिकारी कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारियों उपस्थिति में महा सफाई अभियान चलाये । एनटीपीसी लारा के प्रभावित गांव के लोगों के पुनर्वास, रोजगार, मुआवजा हेतु एनटीपीसी अधिकारियों, शासन -प्रशासन के अधिकारियों, प्रभावित लोगों के बीच त्रिपक्षीय बैठक आयोजित कर कई स्थानीय मुद्दों को सुलझाया। अधिग्रहित भूमि के मुआवजे राशि का भुगतान कराया । वार्ता मध्यस्थता कर समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया ।
कमलम विधायक कार्यालय रायगढ़ के स्टेशन रेलवे स्टेशन चौक के पास पोस्ट ऑफिस के बगल में जर्जर शासकीय भवन को जीर्णोद्धार कराकर एक व्यवस्थित कर विधायक कार्यालय “कमलम” संचालित किये। जो जिला मुख्यालय में समस्या निवारण केंद्र के रूप स्थापित हो गया था।
रोशन लाल जी नियमित वहां बैठते थे, लोगों से मुलाकात करते थे, उनकी अपेक्षाओ, मांगो, समस्याओं को लिखित में आवेदन लेकर संबंधित विभाग में उनका पत्र लिखकर प्राप्त आवेदन का निराकरण कराते थे।
5 वर्ष के कार्यकाल में लगभग 18000 पत्रों का प्रेषण रोशन लाल ने किया था।
संभवतः छत्तीसगढ़ के 90 विधायक में सबसे अधिक पत्र लिखने वाला में रोशन लाल का नाम होगा । सप्ताह 15 दिवस में कार्य नहीं होने पर पुनः पत्र लिखकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को पुनःस्मरण दिलाते थे जिससे अधिकारी – कर्मचारी शरमा जाते थे। सभी विभाग का व्यवस्थित फाइल रखकर आवेदन व पत्र की कॉपी सुरक्षित व संरक्षित रखते थे।
मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा था कि- “रायगढ़ विधायक रोशनलाल का विधायक कार्यालय कमलम जितना सिस्टमैटिक है उतना तो मेरा मुख्यमंत्री कार्यालय भी नहीं है । सभी विधायकों को उनके कमलम कार्यालय जाकर अवलोकन करना चाहिए एवं उनके कार्यशैली को अपनाना चाहिए।”
सभी मंत्री एवं भाजपा विधायक कमलम कार्यालय का अवलोकन करने रायगढ़ जरूर जाएं। कमलम कार्यालय में प्रवेश करने पर ही केंद्र एवं राज्य शासन के समस्त योजनाओं की जानकारी , सम्मान सहित बैठने की व्यवस्था , चाय पानी की व्यवस्था , उनके आवेदन को आवक- जावक में लिखने की व्यवस्था, किस विभाग से संबंधित है , किस अधिकारी को पत्र लिखकर फोन करके समस्या का निवारण करना है , संबंधित का मोबाइल नंबर लेकर जानकारी देना रूटीन कार्य होता था। कलेक्टर , एसपी , मंत्रियों , मंत्रालय व विभागीय कार्यों के पत्र स्वयं लेकर अधिकारियों से चर्चा कर रिमार्क करा कर कार्य पूर्ण कराने में सिद्धहस्त थे । सभी विभाग के लोग रोशन लाल के पत्रों को सुरक्षित संरक्षित रखते थे , कुछ विभाग ने अपने कार्यालय में एक अलग अलमीरा के भी व्यवस्था किए थे क्योंकि यह पुनः पत्र लिखते थे पुनः स्मरण कराते थे।
जनसंपर्क स्वेच्छानुदान
रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गरीब लोगों , महिला स्व सहायता समूह , खिलाड़ियों , युवा समितियों ,कीर्तन मंडलियों को विधायक जनसंपर्क एवं स्वेच्छानुदान राशि प्राथमिकता क्रम में स्वीकृत कराकर राशि की उपयोगिता सुनिश्चित करते थे।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के संचालक
लंबे समय तक छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में संचालक रहते हुए पत्रकारों , निम्न मध्य आय वर्ग लोगों को आवास उपलब्ध कराते रहें ।
विधायक कार्यालय कमलम में केंद्र व राज्य शासन के समस्त योजनाओं की जानकारी , सभी प्रकार के प्रपत्र निशुल्क उपलब्ध रहते थे । उज्जवला , प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को व्यक्तिगत शुभकामनाएं संदेश भेजते थे।
रायगढ़ की समस्याओं को विधानसभा में हमेशा उठाते रहे।विधानसभा सदस्य के साथ साथ भाजपा विधायक दल के महामंत्री , लोक लेखा समिति , प्रश्न संदर्भ समिति , पुस्तकालय समिति के सदस्य सभापति रहे ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य रहे एवं रायगढ़ से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज, अतिरिक्त ट्रेन की मांग करते रहे ।
नब्बे के दशक में जब दैनिक जनकर्म अखबार में जब कस्बे नुमा रायगढ़ में रोशन लाल जी मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज , नर्सिंग कॉलेज के बारे में लिखते थे तो लोग हंसकर पढ़ते थे कि रायगढ़ जैसे कस्बे में यह सब कैसे होगा लेकिन आज यह सब संस्थान है।
रोशन लाल विधायक दल के महामंत्री रहे सभी विधायकों से सदस्यता शुल्क लेने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार ने रोशन लाल को सौंपा था।विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों, संसदीय सचिव विधायको से सदस्यता शुल्क लेकर पारदर्शिता पूर्ण खाते में राशि जमा करा देते थे उस राशि से भाजपा कार्यालय बनाने में भी सहयोग मिला ।
मेरे संरक्षक, मार्गदर्शक, मुझे अभय करने वाले, जननेता श्री रोशन लाल जी मात्र 66 वर्ष 6 माह में इस दुनिया से जाना रायगढ़ के जन-जन को रुला दिया । रायगढ़ शहर को सूना कर दिया और एक राजनैतिक युग का अंत हो गया।
यदि ईश्वर मुझे मिलते तो उनसे जरूर पूछता कि “एक अच्छे जनकर्म के पथिक जननेता रोशन लाल अपने पास इतनी जल्दी क्यों बुला लिया।”
समय के पाबंद रहते थे रोशन लाल
किसी भी कार्यक्रम हेतु समय देने के बाद वे कभी विलंब नहीं हुए बल्कि समय पर तैयार होकर आयोजकों कार्यकर्ता को पूछते थे कि आप की तैयारी हो गई हो तो मैं आ जाऊं।
“रोशन लाल का जाना राजनीति में एक अच्छे लोगों की संख्या में कम कर दिया।” – वीरेंद्र पांडेय
झूठ व भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करते थे
तत्कालीन रायगढ़ विधायक रोशन लाल में एक विशेष व्यक्तिगत गुण था कि वे झूठ बोलने वाले को स्क्रीनिंग मशीन की तरह पहचान लेते थे।
आंखों में आंखे डालकर बात करने वाले रोशन लाल व्यक्तिगत जीवन में भ्रष्टाचार से कोसों दूर रहे एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ते रहे।
26 जनवरी 2021 को श्री ओ. पी. चौधरी (आईएएस ) पूर्व कलेक्टर, वर्तमान रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निवास बायंग गांव में दोपहर 3:00 बजे सीढ़ी से उतरते हुए फिसल कर गिर गए, सिर में गंभीर चोट आया । तत्काल जिंदल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए एयर एंबुलेंस से मेदांता हॉस्पिटल दिल्ली ले जाया गया अंततः 1 फरवरी 2021 को छत्तीसगढ़ रायगढ़ का एक संघर्षशील जननेता “रोशन लाल” इस धरा धाम को छोड़कर गो लोक में गमन कर गए ।
छोड़ गए अपनी कार्यशैली
छोड़ गए अपनी स्पष्टवादिता
छोड़ गए अपने सिद्धांत
छोड़ गए अपनी संघर्ष की गाथा
सूना कर गया रायगढ़ शहर
तभी तो चौक चौराहों में लिखा था – “एक शख्स कुछ इस तरह से रुखसत हुआ कि मेरा शहर सूना हो गया।
रोशन , रोशन थे -बाप!
उनकी उपस्थिति से अंधेरा छंट जाता था
समस्याएं सुलझ जाते थे।
अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि
शत शत नमन
स्वर्गीय रोशन लाल की पांचवीं पुण्यतिथि पर रायगढ़ जिले के समस्त शिक्षाविदों, शिक्षकों, जनता की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
🙏🙏🙏
नेतराम साहू व्याख्याता ‘रसायन’
(तत्कालीन निज सहायक)
जिलाध्यक्ष, छग टीचर्स एसोसिएशन
प्रदेश सह संयोजक कर्म. प्रकोष्ठ साहू समाज
संयोजक रायगढ़ रोलबाल एसोसिएशन
सचिव दत्तक पुत्री शिक्षा सहयोग समिति रायगढ़




