Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
HomeBlogघरघोड़ा : नगर की समस्याओं के निराकरण सहित सर्व सुविधा युक्त गार्डन...

घरघोड़ा : नगर की समस्याओं के निराकरण सहित सर्व सुविधा युक्त गार्डन निर्माण की मांग

घरघोड़ा : नगर की समस्याओं के निराकरण सहित सर्व सुविधा युक्त गार्डन निर्माण की मांग — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपा गया ज्ञापन

घरघोड़ा।।
प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के रायगढ़ आगमन के अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं घरघोड़ा नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद श्री श्याम भोजवानी ने घरघोड़ा सहित रायगढ़ जिले के महत्वपूर्ण जनहित मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष गंभीरता से रखा। श्री भोजवानी ने लिखित पत्र के माध्यम से नगर की मूलभूत आवश्यकताओं, अधूरी संरचनाओं तथा जनहित से जुड़े इंतज़ार कर रहे महत्वपूर्ण कार्यों पर तत्काल कार्यवाही हेतु मांग प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि घरघोड़ा नगर में आज तक नागरिकों के लिए एक भी सर्व सुविधा युक्त मॉर्निंग वॉक गार्डन, ओपन जिम, योग स्थल या मनोरंजन पार्क उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सुबह-शाम खुले वातावरण में स्वास्थ्य सम्बन्धी गतिविधियों हेतु स्थान के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। नगर की आबादी, भूगोलिक महत्व और जिला स्तरीय गतिविधियों के बावजूद विकास के इस क्षेत्र की उपेक्षा लंबे समय से हो रही है। इस पर तत्काल कार्यवाही की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई।

श्री भोजवानी ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के गौरव, स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा घरघोड़ा और केलो बांध रायगढ़ में स्थापित करने की मांग वर्षों से लंबित है। दोनों स्थान जनभावनाओं से जुड़े हैं और जूदेव जी की छवि वनवासियों, धर्म संस्कृति और सेवा भाव के प्रतीक के रूप में आज भी जनमानस में जीवित है। ऐसे में उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण की मांग अत्यंत न्यायोचित है।

नगर के अन्य मुद्दों जैसे—सड़कों का उन्नयन, जल आपूर्ति व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, खेल परिसर के विकास, यातायात व्यवस्था और नगर की सफाई एवं सौंदर्यीकरण को भी प्राथमिक मुद्दे के रूप में मांग पत्र में शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिया कि मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी और नगर की आवश्यकताएं जल्द पूरी होंगी।

स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम घरघोड़ा नगर विकास के लिए आवश्यक दिशा और गति प्रदान करेगा। अब उम्मीद की जा रही है कि मांगें सिर्फ कागजों में न रह जाएं, बल्कि जल्द ही धरातल पर दिखाई दें।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical