रायगढ़ जिले के जाने – माने चेहरे डॉ. राजेंद्र कुमार अग्रवाल उर्फ डॉ. राजू ने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला को भेजा है। पत्र में डॉ. राजू ने लिखा है कि वे कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित रहे हैं, लेकिन अब वे समाज सेवा में अधिक समय देना चाहते हैं, इसलिए वे पार्टी की सदस्यता छोड़ रहे हैं।
विदित हो कि डॉ. राजू बीते दो विधानसभा 2018 और 2023 में कांग्रेस से रायगढ़ टिकट के लिए भरपूर प्रयास किया था। 2018 में तो लगभग उनकी टिकट तय मानी जा रही थी परंतु अंतिम समय में फैसला उनके पक्ष में नहीं गया। इसके बावजूद वे कांग्रेस संगठन के एक सम्मानित और प्रभावशाली नाम रहे। समय-समय पर पर्यावरण के प्रति डॉ राजू सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से सक्रिय नजर आते थे और बढ़ते प्रदूषण के लिए बराबर वह अपनी बात मुखरता से रखते थे। स्थानीय स्तर पर उनकी पहचान एक कांग्रेस विचारधारा से जुड़े व्यक्ति के रूप में रही है। निश्चित थी उनके स्थिति के खबर से कांग्रेस में अंदरुनी स्तर पर खलबली मच गई होगी क्योंकि डॉक्टर राजू पूरे जिले में कांग्रेस के लिए एक निर्विवाद चेहरे के रूप में मजबूत नेता के तौर पर जाने जाते रहे हैं।




