Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeBlogसारंगढ़ में अध्यक्ष की कमान दिनेश, संजय, अजय अभिलाष और मुरारी का...

सारंगढ़ में अध्यक्ष की कमान दिनेश, संजय, अजय अभिलाष और मुरारी का नाम पैनल में शामिल

सारंगढ़ में अध्यक्ष की कमान दिनेश, संजय, अजय अभिलाष और मुरारी का नाम पैनल में शामिल

संगठन के साथ पार्टी, जातिगत समीकरण में बेहतर पकड़ वाले नेता की ताजपोशी होना तय

अध्यक्ष के माध्यम से कांग्रेस के गढ़ विधानसभा को भेदने की भी होगी रणनीति

रायगढ़। नव गठित जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में कांग्रेस के गढ़ को प्रथम चरण में भेदने में भाजपा सफल रही है। 18 सदस्यों वाली जिला पंचायत में 11 सीट भाजपा के खाते में आई है और कांग्रेस का मानो सूपड़ा साफ हो गया। अब यहां जिला पंचायत में नवनियुक्त प्रथम अध्यक्ष बनने को लेकर भाजपा के कई नेता आतुर हैं । जिसमे चार दिग्गज का नाम उभर का समाने आया है। जिसे पैनल में भी रखा गया है।

दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा में जिला पंचायत सदस्य पर्याप्त संख्या में जीतकर आए है। इस लिहाज से संख्या बल में भाजपा मजबूत है। ऐसे एक तरह से पार्टी में किसे अध्यक्ष की कमान दी जाए इस पर काफी गहरे स्तर पर मंथन आने वाले विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में किया जा रहा है। इस पर अब डॉ दिनेश जांगड़े का नाम प्रमुख तौर पर है।
सरिया जिला पंचायत सदस्य सरिता मुरारी नायक है जो कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी के नजदीकियों में से जाने जाते हैं। पिछड़ा वर्ग से ही युवा मोर्चा के नेता अजय जवाहर नायक की दावेदारी भी काफी मजबूत है। सामान्य सीट होने की वजह से जिला मुख्यालय से उभरता हुआ नाम संजय भूषण पांडे का भी है । जिस की चर्चा आम जनता में खास है की संजय पांडे के अध्यक्ष बनने से कहीं ना कहीं दो बार से विधानसभा में शिकस्त खाई हुई भाजपा को जीत की
मिल गई। सारंगढ़ की जनता ने 11000 से भी अधिक मतों से संजय पांडे को चुनाव जिताया है ।
बहरहाल पार्टी आखिर किसे अध्यक्ष की कुर्सी में बिठाती है यह आने वाले दिनों में पर्यवेक्षक के दौरे से स्पष्ट होना तय माना जा रहा हैं।

अध्यक्ष के माध्यम से कांग्रेस के गढ़ विधानसभा को भेदने की भी होगी रणनीति

देखा जाए तो सारंगढ़ विधानसभा तथा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में कांग्रेस मजबूत है यहाँ दोनो सीट में कांग्रेस का कब्जा है। दो महिला विधायक यही से चुनकर आए है।ऐसे में एस सी बाहुल्य सीट तथा जातिगत समीकरण के मद्देनजर आने वाले 4 साल बाद विधायक चुनाव यानी विधानसभा चुनाव के लिए जमीन मजबूत करने के इरादे से भाजपा अध्यक्ष तय करेगी यह कहना गलत नही होगा।

जातिगत समीकरण में दिनेश को मिल सकता है तवज्जों

सारंगढ़ विधानसभा एससी बाहुल्य है। यहां वर्तमान विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक है। वर्तमान जिला पंचायत सदस्य दिनेश लाल जांगड़े पूर्व में विधायक चुनाव लड़े थे, इस लिहाज से जाति के हिसाब से वे मज़बूत है यही वजह है कि जातिगत समीकरण से दोनों सीट के हिसाब से मौका दिया जा सकता है। इसकी चर्चा भी अब तेजी से चल रही है और विधानसभा के नई रणनीति में उनका नाम फिर से उदय हो सकता है।

मुरारी साफ स्पष्ट और पार्टी में सामंजस्य बनाने में माहिर

किसी भी पद के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओ को जोड़ना तथा संगठन एवं नेताओ को एकसूत्र में रखना बड़ी जिम्मेदारी होती है। सरिया से चुनाव जीतकर आए मुरारी नायक नया चेहरा साफ़ चेहरा सभी को साथ ले कर चलने के लिए जाने जाते है। इस वजह से उन्हें मौका दिया जा सकता यह कहना भी अतिश्योक्ति नही होगी।

संजय ने अरुण को हारकर राजनीतिक कद को बनाए मजबूत

सारंगढ त्रिस्तरीय चुनाव में में सबसे तेजी से उभरने वाला नाम संजय पांडे का नाम है। संजय पांडे ने अरुण मालाकार को चुनाव में करारी शिकस्त दी है। उन्होंने सीधे-सीधे कांग्रेस के नींव को हिला कर रख दिया जो 15 वर्षों में भाजपा नहीं कर पाई थी। इससे उनका राजनीति में कद भी बढ़ गया। इधर जनपद अध्यक्ष रहने के अनुभव के साथ-साथ संजय पांडे सुलझे हुए सशक्त चर्चित नेता जाने जाते है।

अजय परिवारिक राजनीति मजबूत कैलाश भी हर दांव पेंच से वाफिक

सारंगढ़ में अध्यक्ष के मंथन के बीच नेताओ के नाम पर दो ऐसे नाम है जो राजनीति के दृष्टिकोण से सभी तरफ से फिट है। इसमें अजय जवाहर नायक तथा डा अभिलाषा कैलाश नायक है। अजय जवाहर नायक के पिता बड़े स्तर के भाजपा नेता है पूर्व विधायक भी रह चुके है। जिला भाजपा की कमान भी उनके हाथ मे रह चुकी है। नेताओ से आत्मीय मिलाप भी है। इस तरह से संगठन तथा समय समय मे दिए जाने वाले दायित्व भी पूरी जिम्मेदारी से निभाने में माहिर रहे है। दूसरी ओर डा अभिलाषा कैलाश नायक कांग्रेस के बड़े नेता स्व शक्राजीत नायक के पुत्र वधु है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ओपी चौधरी के नेतृत्व मर कोरबा में किए है।कांग्रेस से आने के बाद उन्हें काफी राजनीतिक तथा विपक्षी भूमिका की दांव पेंच से वे रूबरू है। ओपी का साथ भी उन पर हो सकता है इससे इंकार नही किया जा सकता है।

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical