Wednesday, March 4, 2026
Google search engine
HomeBlogघरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष के लिए भाजपा से आधा दर्जन, कांग्रेस से...

घरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष के लिए भाजपा से आधा दर्जन, कांग्रेस से दों नाम होने लगीं चर्चा

घरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष के लिए भाजपा से आधा दर्जन, कांग्रेस से दों नाम होने लगीं चर्चा

यश सिन्हा,श्याम भोजवानी, अनिल लकड़ा,कल्पना शर्मा ,कांग्रेस से तिलेश्वर और अमित पांडेय, की दावेदारी मजबूत

रायगढ़। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद अब नगरीय निकायों एवं पंचायतों सहित जिला पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकारिणी बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसमें हाई प्रोफाइल नगर पंचायत घरघोड़ा में भी सुगबुगाहट के दौर चलने लगा है।
दरअसल रायगढ़ जिले के घरघोड़ा तहसील नगर पंचायत घरघोड़ा शुरुआत से ही काफी चर्चित निकाय रहा है। यहां भाजपा कांग्रेस की रणनीति पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं।
यहां निर्दलीय उम्मीदवार के जितने के बाद समीकरण भी उलटफेर हो चुका है।
15 सीट वाले नगर पंचायत घरघोड़ा सुरेंद्र चौधरी ( सिल्लू )
ने अध्यक्ष चुनाव में आटो छाप का पहिया घुमाकर जीत दर्ज किए है। वही 9 पार्षद भाजपा से निर्वाचित हुए है। दो निर्दलीय भी है। इन निर्दलीय बागी प्रत्याशी है। संख्या बल के लिहाज से भाजपा का उपाध्यक्ष बनता नजर आ रहा है
ऐसे अब नगरीय निकायों में जहां उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। जहां उपाध्यक्ष पद के लिए भी जोड़ तोड़ शुरु हो गई है।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष के लिए भाजपा से चार चर्चित नाम प्रमुख तौर पर है। इन नाम में वार्ड नंबर 6 से यस सिन्हा वार्ड नंबर 2 से श्याम भोजवानी तथा कल्पना रितेश शर्मा का नाम पैनल में सबसे आगे है। इसके अलावा अनिल लकड़ा भी दावेदार नजर आ रहे है। अनिल लकड़ा की पैरवी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शकील अहमद आगे कर रहे है। इसी तरह यस सिन्हा पूर्व पार्षद तथा नगर पंचायत अध्यक्ष शिशु सिन्हा के भतीजे है। पार्टी की पसंद भी यही वजह बन रही है। इसके साथ ही श्याम भोजवानी भी अपने छवि के चलते चेहते बने हुए है। इस तरह भाजपा से चर्चित नामो का पैनल पार्टी तैयार की है।हालांकि अंतिम मुहर पार्टी ही तय करेगी।

कांग्रेस से तिलेश्वर और अमित का नाम आगे

कांग्रेस पार्टी के पास उपाध्यक्ष के लिए संख्या बल काफी कम है। हालांकि फिर भी कांग्रेस पार्टी अपनी दावेदारी को मजबूती के साथ प्रस्तुत कर रही है जिसमें अमित पांडे का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहा है। इसी तरह तिलेश्वर पर का भी नाम इसी लिस्ट में शुमार है अब देखना क्या होगा कि कांग्रेस किसे अपना उपाध्यक्ष बनती है उपाध्यक्ष के लिए स्थानीय विधायक लालजीत सिंह राठिया का भी काफी महत्वपूर्ण किरदार होगा उनके सहमति से ही उपाध्यक्ष बनेगा।

घरघोड़ा नगर पंचायत में जितने वाले पार्षद
1 बैताल राठिया /निर्दलीय
2 श्याम भोजवानी/ भाजपा
3 भोलू उरांव/ भाजपा
4 विमला जोलहे/निर्दलीय
5 अनिल लकड़ा /भाजपा
6 यश सिन्हा/भाजपा
7 संजय डोनडे/कांग्रेस
8 राजकुमारी डनसेना /भाजपा
9 पीताम्बर निषाद/ भाजपा
10 अमित पांडे/कांग्रेस
11 मिथलेश शर्मा/कांग्रेस(महिला)
12अनुराधा पैंकरा/भाजपा
13 कल्पना रितेश शर्मा/भाजपा
14 टीलेस्वर पैंकरा/कांग्रेस
15 राजेश मित्तल/भाजपा

spot_img
spot_img

JANKARM DAILY EPAPER

Recent Artical