धन बल के आगे अच्छाई की जीत यह मेरे लिए उपहार है- प्रदीप राजू टोप्पो

वर्तमान में कहते है चुनाव बैगेर धन बल रसूख से ही होता है। इसका लाभ प्रलोभन के तौर पर प्रत्याशी जनता जनार्दन को देती हैं, चूंकि इस निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 3 के पार्षद प्रदीप टोप्पो (राजू टोप्पो) ने इसे मिथक बनाया है। धन बल के आगे अच्छाई की जीत मानने वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व और वार्ड विकास के बारे पेश है खास चर्चा।
नाम -प्रदीप टोप्पो
वार्ड क्रमांक – 03
प्रिय अभिनेता और अभिनेत्री- मुझे फिल्मों में शुरुआत से ही रुचि नही है, इसलिए पसंद नाम बता पाना कठिन है, चूंकि मैं राजनीति से हूं इसलिए शहीद नंद कुमार पटेल जी मेरे हीरो है, राहुल गांधी जी भी मेरे हीरो है।
चुनाव-प्रचार में कुछ यादगार पर- इस बार वार्ड में धन – बल का जोर रहा है। विपक्षी दल इस पर कोई कोर कसर नही छोड़े। चूंकि मैं चौथी बार चुनाव मैदान में था, घर घर अकेले ही इस लड़ाई में लड़ा, जिसके चलते जीत हासिल हुई है।मानो जीत में धन बल लोगो का काम नही आया, ये जीत पैसे की नही अच्छाई की हैं। यह मेरे लिए आशीर्वाद की तरह है।
आपके वार्ड में ज्वलंत समस्या- हमारे वार्ड म कई ऐसे क्षेत्र है जहां पानी की समस्या है,जनता को बोर के भरोसे में रहना पड़ता है। गर्मी में यह समस्या काफी विकराल होती है।
वार्ड विकास के लिए क्या प्राथमिकता-समस्या पेयजल है तो प्राथमिकता भी यही है। इसे समस्या का निराकरण करने के लिए शुरुआत से ही डटा हूं। इसके अलावा आंगनबाड़ी को स्वयं के भवन बनवाना, रोड नाली जैसे मूलभूत सुविधाओं को दुरूस्त करना है।
जनता से अपील- शासन के योजना का हर वर्ग लाभ ले। इसके अलावा किसी भी कार्यो के लिए मुझसे संपर्क कर सकते है। इसके साथ ही सरकारी कार्यो के लिए रुपए की मांग करने वाले की पोल खोल और भ्र्ष्टाचार को दूर करने में सहायक बने।




