बुझबधान तालाब व्यवस्थित करना और महिलाओं के लिए सामुदायिक भवन बनाना प्राथमिकता- नेहा

वार्ड नंबर 1 से ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करने वाली नेहा देवांगन वार्ड के समस्याओं को लेकर अब मुखर होने लगी है । जिसमें सबसे ज्वंलत मांग समस्या बुझबधान तालाब को व्यवस्थित करने की ठान चुकी है । इसके अलावा महिला होने के नाते महिलाओं के लिए महिला सामुदायिक भवन की निर्माण की दिशा में कार्ययोजना बनाने की कवायद कर चुकी है। आईए जानते हैं नेहा के व्यक्तित्व के बारे में।
नाम – नेहा देवांगन पति विश्वनाथ देवांगन
वार्ड क्रमांक – 02 धांगरडीपा
प्रिय अभिनेता और अभिनेत्री- अमिताभ बच्चन-जया बच्चन
चुनाव- प्रचार में कुछ यादगार पर- चुनाव प्रचार के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी का अंतिम दिन हमारे घर मे आना है। यह पल कभी नही भूल सकती।
आपके वार्ड में ज्वलंत समस्या- हमारे वार्ड में ज्वंलत समस्या बुझ बधान तालाब है। मूलभूत सुविधाएं की कमी भी है।
वार्ड विकास के लिए क्या प्राथमिकता-आंगनबाड़ी भवन, महिला समुदायिक भवन, रोड व्यस्थित करना है। वह भी गुणवत्ता के साथ, नाली की समस्या है इसे बेहतर करना है ताकि गन्दा पानी अपने नियत स्थान में जा सके।
जनता से अपील-
मैं जनता से वार्ड को स्वच्छ सुंदर बनाने मे जितनी जिम्मेदारी प्रशासन की है , स्वच्छता कर्मियों की है।इस कार्य मे आमजन को भी सहयोग करना होगा। कचरे का उचित प्रबंध किया जाए और इधर उधर फेंकने के बजाए निर्धारित स्थान में ही डालना चाहिए ।




